सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में किसी शहर पर आसमान से मिसाइल बरसते और ब्लास्ट होते नज़र आ रहे है. यूज़र्स वीडियो को शेयर कर ईरान द्वारा इजराइल पर जवाबी हमले की कार्रवाई का दृश्य बता रहे हैं.

दरअसल, 28 फरवरी 2026 से इजराइल-अमेरिका ने साथ मिलकर ईरान के कई इलाक़ों पर मिसाइलों से हमला कर दिया. साथ ही ये खबर भी सामने आयी कि इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई. इस हमले का जवाब देते हुए ईरान ने भी इजराइल के कई ठिकानों पर हमला किया.

इसी बीच सोशल मीडिया पर ईरान द्वारा इजराइल के जबावी हमले का वीडियो बताते हुए ये वीडियो शेयर किया जा रहा है. @BGatesIsaPyscho नामक ने एक्स-हैंडल ने लिखा, “ईरानी मिसाइलें सचमुच इज़राइल पर बरस रही हैं.”

इस पोस्ट के वीडियो को 16 लाख से ज़्यादा लोगों द्वारा देखा गया है.

@IslanderWORLD नामक एक्स-हैंडल ने भी वीडियो को ईरान द्वारा इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों हमलों का दृश्य बताकर शेयर किया.

कुछ यूज़र्स ने वायरल वीडियो की सत्यता जानने के लिए X के AI टूल Grok से वीडियो की सत्यता की पुष्टि करने के लिए कहा. Grok ने भी वायरल वीडियो को हालिया बताते हुए लिखा, “हाँ, यह वीडियो असली है. यह आज रात (1 मार्च, 2026) इज़राइल पर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले का प्रामाणिक हैंडहेल्ड फुटेज है, जिसमें तेल अवीव जैसे शहरों पर आने वाली मिसाइलों और अवरोधन को दिखाया गया है.” (आर्काइव लिंक-1, लिंक-2, लिंक-3)

This slideshow requires JavaScript.

फैक्ट-चेक

ऑल्ट न्यूज़ ने देखा कि वायरल पोस्ट में कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को जून 2025 का बताते हुए एक एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है. xendanweb नामक इंस्टाग्राम पेज ने वायरल वीडियो को 16 जून 2025 को पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा, “ईरान द्वारा इज़राइल पर किया गया एक भीषण आक्रमण; मिसाइलों से तेल अवीव का आसमान जगमगा उठा.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Xendan – خەندان (@xendanweb)

हमने वीडियो के कुछ की-फ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया. हमें यही वीडियो 1 अक्टूबर 2024 को @Megatron_ron नामक एक्स-हैंडल के एक एक्स-थ्रेड पर अपलोडेड मिला. पोस्ट में बताया गया है कि ईरान द्वारा इज़राइल बुरी तरह हार रहा है उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने सफेद झंडा उठा लिया है. इसी हमले का अतिरिक्त फुटेज बताते हुए ये वीडियो शेयर किया गया था.

इसके अलावा, हमें रूस स्थित न्यूज़ संस्था baikal-daily द्वारा 3 अक्टूबर 2024 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली जिसमें इसी वीडियो के स्क्रीनग्रैब का इस्तेमाल किया गया था. रिपोर्ट में 1 अक्टूबर 2024 को शाम 7:30 बजे (मॉस्को समयानुसार) इज़राइल पर हुए एक बड़े मिसाइल हमले की घटना के संबंध में जानकारी दी गई थी.

वैश्विक न्यूज़ संस्था “DW News” ने इस हमला के बारे में बताया कि 1 अक्टूबर 2024 को तेहरान (ईरान) द्वारा इज़राइल पर कम से कम 180 मिसाइलों की बौछार करने के बाद से वैश्विक तेल की कीमतों में लगभग 5% की वृद्धि हुई, जो एक वर्ष में सबसे अधिक है जिससे वैश्विक अर्थव्यस्था पर प्रभावित हो सकती है.

कुल मिलाकर, वायरल वीडियो अक्टूबर 2024 में ईरान द्वारा इजराइल पर हमले का है, जो कि अक्टूबर 2024 से सोशल मीडिया पर मौजूद भी है. लेकिन इसे यूजर्स हाल ही में ईरान द्वारा इजराइल पर जवाबी कार्रवाई के रूप में शेयर कर रहे हैं. इसके अलावा, X के AI टूल Grok ने भी वायरल वीडियो को हाल का बता दिया.

डोनेट करें!
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.

बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

Tagged: