एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें एक रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला दिखाया गया है. वीडियो के बैकग्राउंड में गैस सिलिंडर नहीं मिलने की बात कहते हुए किसी को सुना जा सकता है: “गैस नहीं है सर, क्या करेंगे हमलोग?”
X यूज़र @KhelaHobePart2 ने क्लिप पोस्ट करते हुए दावा किया कि राउरकेला के वीडियो में रोड शो के दौरान एक दर्शक LPG की कमी के लिए प्रधानमंत्री से शिकायत कर रहा था. (आर्काइव)
Anti-national shouting
Gas nahi mil raha hai, gas nahi mil raha hai 😂 pic.twitter.com/CUYBErGOOK
— SDutta (@KhelaHobePart2) April 1, 2026
वेरिफ़ाईड हैंडल इंडिया विद कांग्रेस, @ShadowSakshi, @YadavManish1001, @Girijeshv, @TelanganaGalam_ और ऐसे ही कई यूज़र्स ने X पर क्लिप शेयर की और दावा किया कि रोड शो के दौरान पीएम मोदी से लोग LPG को लेकर सवाल कर रहे थे. (आर्काइव: 1, 2, 3, 4)
नीचे स्क्रीनशॉट देखे जा सकते हैं:
ये क्लिप इंस्टाग्राम पर भी इसी दावे के साथ वायरल हुई और बड़े पैमाने पर लोगों ने इसे शेयर किया.
न्यूज़ चैनल आज तक के लोगो की नकल करने वाला कल तक (@kaltakdigital.in) ने इस क्लिप को 1 अप्रैल को पोस्ट किया था. इस आर्टिकल के लिखे जाने तक इसे 4 मिलियन से ज़्यादा बार देखा गया है.

@millattimes, @indianfeed24hrs, @okindians, @m_khan.122, @p5news_up जैसे कई अन्य इंस्टाग्राम यूज़र्स ने भी क्लिप पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में राउरकेला में थे, जहां उनसे एक दर्शक ने LPG संकट के बारे में पूछा था.
फ़ैक्ट-चेक
पहली नज़र में इस वीडियो में दिख रहे सुरक्षाकर्मी आम तौर पर सार्वजनिक मौजूदगी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देखे जाने वाले सुरक्षाकर्मियों से साफ तौर पर अलग-अलग दिखाई देते हैं.
इसलिए वायरल वीडियो की सच्चाई जांचने के लिए हमने इसके कीफ्रेम्स लिए.
रिवर्स इमेज सर्च से हमें ये इंस्टाग्राम रील मिली, जिससे पता चला कि ओडिशा के राउरकेला की इस घटना में पीएम मोदी का हमशक्ल है.
View this post on Instagram
कई अन्य इंस्टाग्राम यूज़र्स ने भी ये वीडियो शेयर किया है और लिखा है कि इसमें पीएम मोदी का हमशक्ल है. जैसे- @trendylast24hr, @desh, और @_indiansinfo_.
हमने वायरल क्लिप में दिखाई गई जगह को जियोलोकेट करने की कोशिश की और पाया कि ये वीडियो असल में राउरकेला में ही रिकॉर्ड किया गया था.

तुलना के लिए नीचे देखें:

इसे ध्यान में रखते हुए हमने सबंधित की-वर्डस सर्च किया. हमें 27 सितंबर, 2025 को ओडिशा स्थित टीवी न्यूज़ चैनल कलिंगा टीवी द्वारा अपलोड किया गया ये यूट्यूब वीडियो मिला. इसमें सदानंद नायक नामक एक व्यक्ति हैं, जिनका इंटरव्यू नरेंद्र मोदी का हमशक्ल होने की वजह से लिया गया है.
हमें सदानंद नायक की एक और इंस्टाग्राम रील मिली, जिसमें वो कहते हैं कि उन्होंने 2017 के आस-पास अपनी दाढ़ी पर ध्यान देना शुरू कर दिया था, जब उनके परिचितों ने उन्हें बताया था कि वो नरेंद्र मोदी जैसे दिखते हैं.
हमें ये भी पता चला कि झारसुगुड़ा शहर, जहां कलिंगा टीवी के पत्रकारों ने नायक का इंटरव्यू लिया था वहां प्रधानमंत्री ने आखिरी बार 27 सितंबर, 2025 को कई परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए दौरा किया था.
इसके बाद से पीएम मोदी ओडिशा नहीं गए हैं.
कुल मिलाकर, राउरकेला में एक रोड शो में भाग लेने वाले व्यक्ति प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि उनके हमशक्ल सदानंद नायक थे, जिन्होंने पहले भी प्रधानमंत्री की तरह दिखने के कारण मीडिया का ध्यान आकर्षित किया था.
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.
बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.




