बिहार चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने मेटा विज्ञापन पर प्रचार के लिए जो खर्च किये हैं, इसका विश्लेषण चौंकाने वाला है. प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी पहली बार चुनाव लड़ रही है, लेकिन इसने चुनाव अभियान में विज्ञापनों पर कांग्रेस, जेडी(यू) और आरजेडी के कुल खर्चे से भी ज़्यादा पैसा खर्च किया है. बीजेपी सबसे ज़्यादा खर्च करने वाली पार्टी बनी हुई है.
BJP का बड़ा डिजिटल विज्ञापन बजट उसकी मज़बूत राजनीतिक स्थिति और एक मज़बूत सार्वजनिक उपस्थिति को दर्शाता है. वहीं मात्र एक साल पुराना राजनीतिक दल, जन सुराज पार्टी अन्य दिग्गज दलों को पीछे छोड़ते हुए, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर दूसरे सबसे बड़े विज्ञापनदाता का स्थान हासिल करने में कामयाब रही है. यह खर्च मतदाताओं के बीच अपनी उपस्थिति बढ़ाने और अन्य राजनीतिक दलों के स्थापित ब्रांड के साथ प्रभावी ढंग से प्रतिस्पर्धा करने की रणनीति को रेखांकित करता है.
जन सुराज पार्टी की स्थापना जाने-माने राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती के अवसर पर पटना, बिहार में की थी. प्रशांत किशोर ने पेशेवर तौर पर कई दलों के सफल चुनाव अभियानों का नेतृत्व करने के बाद, बिहार में अपना राजनीतिक अभियान शुरू किया जिसमें कई गांवों की पदयात्रा शामिल थी. दो साल तक बिहार के हजारों गांवों में पदयात्रा कर लोगों को जोड़ने के बाद, इस आंदोलन को औपचारिक रूप से जन सुराज पार्टी के रूप में बदल दिया गया.
बिहार में कल यानी, 6 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान होने जा रहा है. इसको लेकर सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार में जुटी हैं.
गूगल एड्स ट्रांसपेरेंसी सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर महीने में गूगल और यूट्यूब के माध्यम से भाजपा ने बिहार में राजनीतिक विज्ञापन पर करीब 6 करोड़ 75 लाख रूपये खर्च किया. जन सुराज पार्टी ने SIMPLESENSE ANALYTICS PRIVATE LIMITED के जरिए करीब 1 करोड़ 10 लाख रूपये खर्च किया. जनता दल (यूनाइटेड) ने करीब 28 लाख रूपये खर्च किया, वहीं कांग्रेस पार्टी ने मात्र 17 हज़ार 250 रूपये खर्च किया.
(ये डाटा गूगल और यूट्यूब के माध्यम से 1 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक राजनीतिक पार्टियों द्वारा चलाए गए विज्ञापनों को कवर करता है.)

फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा की एड लाइब्रेरी में मौजूद डाटा के मुताबिक, फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर भाजपा ने करीब 1 करोड़ 77 लाख रूपये खर्च किया, जन सुराज पार्टी ने करीब 1 करोड़ 21 लाख रूपये खर्च किये, जनता दल (यूनाइटेड) ने करीब 63 लाख रूपये खर्च किया, कांग्रेस पार्टी ने करीब 7 लाख 41 हज़ार रूपये खर्च किया, वहीं राजद ने 6 लाख 16 हज़ार के करीब खर्च किया.
(यह डेटा 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर (अक्टूबर के 30 दिन) के बीच मेटा के ज़रिए फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम पर राजनीतिक विज्ञापनों पर सबसे ज़्यादा खर्च करने वाले टॉप 100 पेजों से लिया गया है. मेटा एड लाइब्रेरी में इस दिनांक के बीच बिहार राज्य का पूरा डेटा यहाँ दिए गए लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है.)

यहाँ उन फ़ेसबुक पेजों के नाम और खर्च का डाटा दिया गया है, जिसके माध्यम से राजनीतिक पार्टियों ने फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन चलाए थे.
BJP
| Page name | Disclaimer | Amount spent (INR) |
| BJP Bihar | Bharatiya Janata Party (BJP) | 17700407 |
Jan Suraaj
| Page name | Disclaimer | Amount spent (INR) |
| Baat Bihar Ki | Baat Bihar Ki | 4653096 |
| Jan Suraaj | Jan Suraaj | 3927798 |
| Bihar Badlav Abhiyan | Jansuraaj | 1820221 |
| PK for CM | PK for CM | 477417 |
| JS Digital Yoddha | SIMPLESENSE ANALYTICS PRIVATE LIMITED | 452443 |
| JS Digital Yoddha | JS Digital Yoddha | 451558 |
| जन सुराज चर्चा | Jan Suraaj | 333950 |
| जन सुराज इंक़लाब | जन सुराज इंक़लाब | 66176 |
| Total | 12182659 |
Janata Dal (United)
| Page name | Disclaimer | Amount spent (INR) |
| Janata Dal (United) | The Spectrum | 2521298 |
| Janata Dal United – Nalanda | The Spectrum | 338822 |
| Janata Dal United – Darbhanga | The Spectrum | 227511 |
| 25 से 30, फिर से नीतीश | The Spectrum | 201253 |
| Janata Dal United – Madhepura | The Spectrum | 189874 |
| Janata Dal United – Samastipur | The Spectrum | 168425 |
| Janata Dal United – Bhagalpur | The Spectrum | 146424 |
| Janata Dal United – Muzaffarpur | The Spectrum | 133530 |
| Janata Dal United – Madhubani | The Spectrum | 119174 |
| Janata Dal United – Khagaria | The Spectrum | 114605 |
| Janata Dal United – Gopalganj | The Spectrum | 106603 |
| Janata Dal United – PATNA | The Spectrum | 101343 |
| Janata Dal United – Gaya Ji | The Spectrum | 98672 |
| 25 Me Bhi Nitish – 25 में भी नीतीश | Summit Polcom | 95785 |
| Janata Dal United – Begusarai | The Spectrum | 92902 |
| Janata Dal United – Jehanabad | The Spectrum | 89628 |
| Nitish Cares | Summit Polcom | 88061 |
| मैं मिथिला हूँ | Summit Polcom | 87507 |
| Janata Dal United – Sitamarhi | The Spectrum | 84882 |
| Janata Dal United – Sheikhpura | The Spectrum | 81600 |
| 100-बरौली विधानसभा | 100-बरौली विधानसभा | 77694 |
| Janata Dal United – Rohtas | The Spectrum | 77113 |
| 217-घोसी विधानसभा | 217-घोसी विधानसभा | 73263 |
| 213-काराकाट विधानसभा | 213-काराकाट विधानसभा | 72667 |
| 50- जोकीहाट विधानसभा | 50- जोकीहाट विधानसभा | 71913 |
| Janata Dal United- Vaishali | The Spectrum | 71522 |
| फिर से NDA सरकार | Summit Polcom | 70901 |
| 85-बहादुरपुर विधानसभा | UMB Star Consultancy | 68712 |
| 78-कुशेश्वरस्थान विधानसभा | UMB Star Consultancy | 68528 |
| Janata Dal United – Sheohar | The Spectrum | 67764 |
| 170-बरबीघा विधानसभा | UMB Star Consultancy | 67536 |
| 148-अलौली विधानसभा | UMB Star Consultancy | 67115 |
| 80-बेनीपुर विधानसभा | UMB Star Consultancy | 67011 |
| 178-मोकामा विधानसभा | UMB Star Consultancy | 66671 |
| 141-चेरिया बरियारपुर विधानसभा | UMB Star Consultancy | 66391 |
| 189-मसौढ़ी विधानसभा | UMB Star Consultancy | 66275 |
| 135-मोरवा विधानसभा | UMB Star Consultancy | 65596 |
| 133-समस्तीपुर विधानसभा | UMB Star Consultancy | 65570 |
| Total | 6340141 |
RJD
| Page name | Disclaimer | Amount spent (INR) |
| युवा राजद | युवा राजद | 219696 |
| RJD Saran Division | RJD Saran Division | 97976 |
| RJD Tirhut Division | RJD Tirhut Division | 82421 |
| RJD Patna Division | RJD Patna Division | 77327 |
| RJD Bhagalpur Division | RJD Bhagalpur Division | 72364 |
| युवा सोच | युवा सोच | 67100 |
| Total | 616884 |
Congress
| Page name | Disclaimer | Amount spent (INR) |
| Rahul Gandhi Team | Rahul Gandhi Team | 163666 |
| दलित का बेटा, बिहार का नेता | Devout Growth | 101151 |
| Voice Of Benipur | Minds Media | 96982 |
| Voice Of Kutumba | Minds Media | 85552 |
| Voice Of Jale | Minds Media | 74683 |
| Voice Of Nalanda | Minds Media | 74621 |
| Voice Of Bahadurganj | Minds Media | 72915 |
| Voice Of Patna Sahib | Minds Media | 72426 |
| Total | 741996 |
मेटा और गूगल के विज्ञापन लाइब्रेरी के संयुक्त डाटा के अनुसार, अक्टूबर महीने में बिहार में राजनीतिक विज्ञापनों पर सबसे ज़्यादा खर्च करने वाली पार्टी भाजपा है. इन विज्ञापनों पर करीब 8 करोड़ 52 लाख रूपये खर्च किये, वहीं दूसरे नंबर पर है जन सुराज पार्टी, जिसने करीब 2 करोड़ 32 लाख रूपये खर्च किये. तीसरे नंबर पर है जनता दल यूनाइटेड, जिसने करीब 92 लाख रूपये खर्च किये, चौथे नंबर पर है कांग्रेस पार्टी, जिसने करीब 7 लाख 59 हज़ार रूपये खर्च किये, और पाँचवे नंबर पर है राष्ट्रीय जनता दल, जिसने करीब 6 लाख 16 हज़ार रूपये खर्च किये.

बिहार में पहली बार चुनाव लड़ रही जन सुराज पार्टी, डिजिटल विज्ञापन पर खर्च करने वाली दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, इसने कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय पार्टी और कई प्रमुख क्षेत्रीय दलों को पीछे छोड़ दिया है. यह भारत में राजनीतिक अभियानों में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हो रहे महत्वपूर्ण निवेश और डिजिटल मीडिया के ज़रिए जनता से जुड़ने की रणनीतियों को दर्शाता है.
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.
बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.




