दिवाली के बाद भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच मिठाई बांटने का एक वीडियो सोशल मीडिया में साझा किया जा रहा है। ट्वीट किये गए वीडियो के साथ साझा संदेश के अनुसार, “भारतीय और पाकिस्तानी सेना ने मिठाई और शुभकामनाएं एकदूसरे को बांटी। कितने चैनलों ने इसे जनता को दिखाया? कितने अख़बार के फ्रंट पेज पर यह था? नगाड़ो की आवाज़ में, मि.56 पता नहीं 2024 तक कितने लोगों की जान डाव पर लगाएंगे।”-अनुवाद। इसमें दावा किया गया है कि दोनों देश अच्छा समय व्यतीत कर रहे है लेकिन मीडिया हमें कुछ और ही दिखा रहा है।

फेसबुक पेज – Indian ArmyThe real hero of India – ने समान दावे से इस वीडियो को साझा किया है।

2015 का वीडियो

गूगल पर कीवर्ड्स से सर्च करने पर, ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि यह वीडियो जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में कामन पोस्ट पर 2015 गणतंत्र दिवस समारोह का है। Rediff ने रिपोर्ट किया कि, “रक्षा सूत्रों ने कहा कि सेना की 12 इन्फेंट्री ब्रिगेड की एक इकाई ने श्रीनगर-मुजफ्फराबाद रोड पर उरी सेक्टर में कामन पोस्ट में अपने पाकिस्तान समकक्षों के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।” (अनुवाद)

ANI ने इस वीडियो को 26 जनवरी, 2015 को ट्वीट किया था।

समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि इस साल दिवाली पर अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण सीमा (एलओसी) पर भारत-पाकिस्तान के बीच मिठाई एक्सचेंज नहीं की गई।

निष्कर्ष के तौर पर, जम्मू कश्मीर में भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच मिठाई का आदान-प्रदान करने के वीडियो 2015 के गणतंत्र दिवस का है, जिसे दिवाली के बाद का बताकर झूठे दावे से साझा किया जा रहा है।

आंशिक रूप से सत्य
दावा:
भारत-पाकिस्तान की सेना ने दिवाली के बाद मिठाई और शुभकामनाएं बांटी

The content contains some accurate information but also significant inaccuracies.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें