राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है. तस्वीर में वो कथित रूप से अमेरिकी इन्वेस्टर जॉर्ज सोरोस के बेटे अलेक्जेंडर सोरोस और उनकी पार्टनर हुमा आबदीन को बधाई देते हुए दिख रहे हैं. कहा जा रहा है कि राहुल गांधी ने उनकी शादी अटेन्ड की. ये तस्वीर शेयर कर राहुल गांधी राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा जा रहा है.

वायरल तस्वीर के साथ शेयर किये गए कैप्शन में लिखा है, “४ दिन से सभी को चिंता थी कि राहुल बाबा विदेश में कहा चले गये है, यह किसी को पता नहीं था, लो अब तस्वीर के साथ देख लो #घोर_निंदनीय #बेहद_शर्मनाक_कृत्य भारत के सबसे बड़े दुश्मन जॉर्ज सोरोस के बेटे की शादी में पहुंचा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वैसे तो हमारे देश के दुश्मनों से दोस्ती इनका पुराना पेशा रहा है यह अलग बात है कि कोंग्रेस को वोट देने वाले मुर्ख हिन्दुओं को कभी भी समझ में नहीं आयेगा”.

नवीन चौहान नामक वेरिफ़ाइड X यूज़र ने इसी वायरल मेसेज के साथ एलेक्स सोरोस की शादी की कुछ तस्वीरों का एक कॉलाज पोस्ट किया जिसमें वायरल तस्वीर भी है.

X पर ये तस्वीर इसी दावे के साथ वायरल है.

This slideshow requires JavaScript.

वहीं फ़ेसबुक पर भी ये इमेज खूब शेयर की गई है.

हमने देखा कि इंस्टाग्राम पर भी ये तस्वीर वायरल है. (लिंक 1, लिंक 2)

This slideshow requires JavaScript.

मेसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप पर वायरल मेसेज के साथ कथित तस्वीर शेयर की गई है.

This slideshow requires JavaScript.

फ़ैक्ट-चेक

ऑल्ट न्यूज़ ने वायरल तस्वीर में कुछ असामान्य चीजें नोट की जैसे कि इसमें हाथों और उंगलियों में असामान्य विकृति दिख रही है. इन असमानताओं को हमने आगे शामिल तस्वीर में पॉइंट आउट किया है. वहीं वायरल तस्वीर में दाएं कोने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म Grok का सिम्बल है.

ग्रोक, एलन मस्क की कंपनी X का AI चैटबॉट है. ग्रोक द्वारा निर्मित तस्वीरों में ऐसा ही सिम्बल राइट कॉर्नर पर रहता है.

यहां, ये बात तो साफ हो जाती है कि वायरल तस्वीर असली नहीं है बल्कि AI चैटबॉट ग्रोक की मदद से बनाई गई है. वहीं एलेक्स सोरोस की शादी की ऑनलाइन मौजूद तस्वीरों में हमें राहुल गांधी वाली तस्वीर कही नहीं मिलीं. (लिंक 1, लिंक 2) और तो और राहुल गांधी के एलेक्स सोरोस की शादी में शिरकत करने की भी कोई अधिकारिक पुष्टि करने वाली रिपोर्ट नहीं है.

वोग मैगजीन ने हुमा आबदीन और अलेक्जेंडर सोरोस की शादी की तस्वीरों का एक कंपाइलेशन पब्लिश किया है जिसमें उनकी शादी समारोह की 83 तस्वीरें शामिल थी. इनमें भी राहुल गांधी के साथ कोई तस्वीर नहीं है. और तो और समारोह में हुमा ने 2 अलग-अलग ड्रेस पहनी हैं लेकिन ये वायरल तस्वीर में उनके द्वारा कथित रूप से पहनी गई ड्रेस से मैच नहीं होती.

This slideshow requires JavaScript.

 

हालांकि, ऑल्ट न्यूज़ स्वतंत्र रूप से इस बात की पुष्टि नहीं कर सका कि राहुल गांधी अलेक्जेंडर सोरोस की शादी में पहुंचे थे या नहीं, लेकिन इतना तो साफ है कि वायरल तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है.

ग़लत
दावा:
राहुल गांधी के एलेक्स सोरोस की शादी अटेन्ड करने की तस्वीर

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें