एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें एक व्यक्ति घुटनों के बल ज़मीन पर बैठा है, वहीं दूसरा व्यक्ति उसे लात मार रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो चीन का है जहां सार्वजनिक स्थानों पर नमाज़ पढ़ने और धार्मिक आचरण की इज़ाजत नहीं है. X यूज़र ‘Izlamic Terrorist’ ने ये वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि एक पाकिस्तानी मुस्लिम चीन में रेस्टोरेंट में नमाज़ पढ़ रहा था. और रेस्टोरेंट के मालिक ने पीछे से आकर इस व्यक्ति को मारना शुरू कर दिया. (आर्काइव लिंक)

जून 2023 में भी ये वीडियो ऐसे ही दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था. अक्सर गलत जानकारी फैलाते हुए पाए जाने वाले अकाउंट @ajaychauhan41 ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “चीन में सार्वजनिक जगह पर नमाज़ अदा करते उइगुर मुस्लिम की क्रूरतापूर्वक दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा पिटाई की गई.” (आर्काइव लिंक)

अभिषेक कुशवाहा ने भी वीडियो ट्वीट करते हुए ऐसा ही दावा किया. (आर्काइव लिंक)

पैरोडी अकाउंट @Nationalist8405 ने भी वीडियो इसी दावे के साथ शेयर किया. (आर्काइव लिंक)

इसी प्रकार कई अन्य यूज़र्स ने भी वायरल वीडियो इसी दावे के साथ शेयर किया.

फ़ैक्ट-चेक

वायरल वीडियो के कुछ फ़्रेम्स को हमने गूगल और यांडेक्स सर्च इंजन पर रिवर्स इमेज सर्च किया. हमें Daily News Thaliland का एक आर्टिकल मिला. इस रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना 2020 की है जब थाईलैंड में लोन देने वाली एक कंपनी में एक कर्मचारी पर ग्राहकों के पैसे हेरफेर का आरोप लगाया गया और उसके साथ कंपनी के सीनियर कर्मचारी ने मारपीट की.

हमें थाईलैंड के न्यूजपेपर Khaosod की वेबसाइट पर वायरल वीडियो से जुड़ी खबर मिली. इसमें भी घटना थाईलैंड के एक लोन देने वाली कंपनी का बताया गया है. थाईलैंड पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.

कुल मिलाकर, थाईलैंड के एक लोन देने वाली कंपनी के कर्मचारी की पिटाई का वीडियो चीन में सार्वजनिक जगह पर नमाज़ अदा करने पर उइगर मुस्लिम को दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा क्रूरतापूर्वक पीटे जाने के झूठे दावे के साथ शेयर किया गया.

वर्गीकरण करना कठिन
दावा:
चीन में सार्वजनिक जगह पर नमाज़ अदा करने पर उइगुर मुस्लिम को दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा क्रूरतापूर्वक पीटा गया.

There is insufficient information to make a definitive determination.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें