कोरोना वायरस हाल ही में चीन के वुहान शहर के बाद अन्य देशों में फैली एक महामारी है। 10 फरवरी को द न्यू यॉर्क टाइम्स के एक लेख के अनुसार, कोरोना वायरस के संक्रमण से चीन में एक ही दिन में 97 लोगों की जान चली गयी। यह महामारी अब अन्य देशों में भी फैलने लगी है। 9 फरवरी, 2020 की खबरों के मुताबिक, भारत कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे में 17वें पायदान पर है।
“चीन देशातील वुहाण प्रांतात जेथे कोरोना रोगराईचा ज्या वटवाघळांनमुळे लागण झाल्याची शक्यता आहे त्या वटवाघळांचे येथील एका घरातील उपस्थिती किती आहे ते पहा….” (लगभग अनुवाद – चीन के वुहान में एक घर की छत से कितने सारे चमगादड़ को उड़ते हुए देखा जा सकता है। यह वही जगह है, जिससे कोरोना वायरस की शुरुआत हुई थी।) इस सन्देश के साथ एक फेसबुक यूज़र ने 2 फरवरी, 2020 को यह वीडियो पोस्ट किया था। इस लेख के लिखे जाने तक इस वीडियो को 920 बार देखा जा चुका है।
चीन देशातील वुहाण प्रांतात जेथे कोरोना रोगराईचा ज्या वटवाघळांनमुळे लागण झाल्याची शक्यता आहे त्या वटवाघळांचे येथील एका घरातील उपस्थिती किती आहे ते पहा….
Posted by Hemant Parab on Sunday, 2 February 2020
फ़्लोरिडा का पुराना वीडियो
ऑल्ट न्यूज़ ने गूगल पर ‘bats under the rooftop’ सर्च किया। रिज़ल्ट्स में हमें यूट्यूब पर ‘Istueta Roofing’ नाम के चैनल से 11 जून, 2011 को अपलोड किया गया तक़रीबन 12 मिनट का एक वीडियो मिला। यूट्यूब पर मिले वीडियो को अगर हम 6 मिनट 57 सेकण्ड से देखना शुरू करें तो हमें वही चीज़ दिखाई देती है जो वायरल वीडियो में दिखाई दे रही है। यूट्यूब पर वीडियो के साथ दिए गए डिस्क्रिप्शन से हमें साफ़ मालूम चलता है किये वीडियो मायामी शहर का है। इसमें एक घर की छत से चमगादड़ों को भगाने का काम किया जा रहा है।
वायरल वीडियो (बाएं) और यूट्यूब पर मिले ओरिजिनल वीडियो (दाएं) में समानताएं साफ़ देखी जा सकती हैं।
आगे ‘Istueta Roofing’ के यूट्यूब चैनल पर अधिक सर्च करने पर हमें इस घटना के कुछ अन्य वीडियो भी मिले। (वीडियो 1 और वीडियो 2)
इस तरह ये साफ़ होता है कि सोशल मीडिया पर चल रहा ये वीडियो झूठा है। असल में ये मायामी शहर का है, जो कि यूएसए के फ़्लोरिडा स्टेट में है। सोशल मीडिया पर इसे चीन के वुहान शहर का बताया जा रहा है और साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि इसमें दिखाई देने वाले चमगादड़ कोरोना वायरस से ग्रसित हैं।
इसी दावे से कई जगहों पर शेयर हुआ ये वीडियो
ट्विटर और फेसबुक पर इस वीडियो को वुहान के कोरोना वायरस से ग्रसित चमगादड़ का बताकर शेयर किया गया है।
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.
बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.