दिल्ली के लोगों ने समझ लिया है कि @INCIndia और @SheilaDikshit सिर्फ़ वोटकटवा हैं। अगर यकीन नहीं आता तो ये 24 सेकंड का वीडियो देखिए। आज के #AAPkaManifesto के बाद जो 2-3% लोग कांग्रेस को वोट दे सकते थे, वो भी नहीं देंगे।
उपरोक्त संदेश आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी अंकित लाल ने ट्वीट किया है। इसके साथ एक छोटी वीडियो क्लिप भी है जिसमें दिल्ली की पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित दिख रही हैं।
दिल्ली के लोगों ने समझ लिया है कि @INCIndia और @SheilaDikshit सिर्फ़ वोटकटवा हैं।
अगर यकीन नहीं आता तो ये 24 सेकंड का वीडियो देखिए।
आज के #AAPkaManifesto के बाद जो 2-3% लोग कांग्रेस को वोट दे सकते थे, वो भी नहीं देंगे। pic.twitter.com/gDOsEgQMSZ
— Deshbhakt Ankit Lal (@AnkitLal) April 25, 2019
यह वीडियो क्लिप, NDTV इंडिया की एक रिपोर्ट है। यह शीला दीक्षित के बोलने से शुरू होती है, जिसमें वह लोगों से कम से कम ‘राहुल गांधी के बोलने तक इंतज़ार’ करने की अपील करती हैं। रिपोर्ट में तब कांग्रेस पार्टी के रैली स्थल से निकलते हुए लोगों को दिखलाया जाता है और अंबेडकर नगर में आयोजित उस रैली में लोगों के नहीं जुट पाने को लेकर चिंतित शिला दीक्षित के बारे में बात की जाती है। यह ट्वीट कांग्रेस पार्टी को एक वोट कटुआ के रूप में संदर्भित करता है, जो 2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में लोकप्रिय जनादेश हासिल करने में असमर्थ है। दिल्ली में छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा।
2013 का वीडियो
लाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जो वीडियो पोस्ट किया है, वह कोई हालिया रिपोर्ट नहीं है। यह नवंबर 2013 का है। NDTV ने खबर की थी कि 2013 के विधानसभा चुनाव से पहले अंबेडकर नगर में कांग्रेस पार्टी की रैली में बहुत कम से इकठ्ठा हुए थे। इस चुनाव में कांग्रेस की सबसे बड़ी पराजय हासिल हुई थी और 43 सीटों से 8 पर आ गई थी। NDTV की रिपोर्ट का वीडियो नीचे पोस्ट किया गया है।
निष्कर्ष रूप में, 2013 की एक समाचार रिपोर्ट का पुराना वीडियो AAP के सोशल मीडिया प्रभारी द्वारा पोस्ट किया गया ताकि यह प्रतीत हो कि कांग्रेस पार्टी अभी के लोकसभा चुनाव से पहले राजधानी में अत्यधिक असुविधाजनक स्थिति में है।





