पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है. फ़ुटेज में किसी आवासीय इमारत की ऊपरी मंजिल पर विस्फ़ोट होता दिख रहा है. इसे इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि युद्ध के बीच अबू धाबी की मौजूदा स्थिति कुछ यूं है.
एक X यूज़र, अनीस मंसूर (@anesmansory) ने 5 मार्च, 2026 को वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि संघर्ष के संदर्भ में अबू धाबी की स्थिति को दिखाता है. अपने X बायो में मंसूर खुद को अरबी21 न्यूज़ का लेखक बताता है.
الان ابوظبي تحترق 🔥🔥🔥 pic.twitter.com/6yID63nVg4
— أنيس منصور (@anesmansory) March 5, 2026
पोस्ट को 200,000 से ज़्यादा बार देखा गया है.
एक X अकाउंट, न्यूज़ऑर्बिट (@NewsOrbit1122) ने उसी वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए दावा किया कि इसमें अबू धाबी के वास्तविक समय के फ़ुटेज को दिखाया गया है.
Now Abu Dhabi is burning 🔥🔥🔥 pic.twitter.com/EJHMmGbAXm
— NewsOrbit (@NewsOrbit1122) March 5, 2026
एक अन्य X यूज़र, लोटफ़ी बेन सलेम (@lotfi4461) ने 6 मार्च, 2026 को “अबू धाबी जल रहा है” शीर्षक के साथ वीडियो शेयर किया.
Now Abu Dhabi is burning 🔥🔥🔥#Iran / #Israel / #MiddleEast / #Lebanon / #Iraq / #Jordan / #Syria / #Yemen / #SaudiArabia / #Qatar / #UAE / #USA / #Canada / #WW3
#Minnesota #Trump #USA #MAGA#generalstrike #nationalstrike pic.twitter.com/x2EgtkCnCb— Lotfi BEN SALEM🇹🇳 (@lotfi4461) March 5, 2026
कई सोशल मीडिया अकाउंट्स ने भी इस क्लिप को ऐसे ही दावों के साथ शेयर किया है. उनमें से कुछ नीचे गैलरी में दिखाए गए हैं:
फ़ैक्ट-चेक
वायरल क्लिप के कीफ्रेम पर रिवर्स इमेज सर्च से हमें चार साल पहले के कई पोस्ट मिले, जिससे पता चलता है कि फ़ुटेज मौजूदा संघर्ष से पहले का है. हमें मिले सबसे शुरुआती उदाहरणों में से एक को जीरो आवर (@zero_hour2020) नामक एक X अकाउंट द्वारा 9 फ़रवरी, 2022 को “अबू धाबी अब” कैप्शन के साथ शेयर किया गया था.

हमें फ़रवरी 2022 की कई न्यूज़ रिपोर्ट्स भी मिलीं, जिनमें कथित वीडियो भी शामिल था. इन रिपोर्ट्स से संकेत मिलता है कि वीडियो अबू धाबी में हमदान स्ट्रीट पर एक आवासीय इमारत में गैस सिलेंडर विस्फ़ोट से जुड़ा था, जिससे थोड़ी देर के लिए आग लग गई लेकिन कोई हताहत की ख़बर नहीं थी. अधिकारियों ने कहा कि आपातकालीन टीमों ने तुरंत स्थिति पर नियंत्रण पा लिया.
रॉयटर्स के मुताबिक, अबू धाबी नागरिक सुरक्षा को 9 फ़रवरी, 2022 को सुबह 12 बजकर 9 मिनट एक केंद्रीय आवासीय क्षेत्र की एक इमारत में गैस सिलेंडर विस्फ़ोट के कारण आग लगने की सूचना मिली. कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि “विशेष टीमों ने आग बुझा दी, एहतियात के तौर पर इमारत को खाली करा लिया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया.”
कुल मिलाकर, विस्फ़ोट का वायरल वीडियो पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच अबू धाबी की मौजूदा स्थिति को नहीं दिखाया है. ये फ़ुटेज 9 फ़रवरी, 2022 का है और इसमें एक आवासीय क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फ़ोट दिखाया गया है. वीडियो को वर्तमान संघर्ष से जोड़ने वाले दावे झूठे और भ्रामक हैं.
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.
बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.




