एक पत्र की तस्वीर शेयर की जा रही है. कहा जा रहा है कि ये कर्नाटका कांग्रेस के नेता एमबी पाटिल ने सोनिया गांधी को जुलाई 2017 में लिखा था. इसे शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि ये कांग्रेस की फूट डालो राज करो नीति दिखाता है जिसमें साफ़ लिखा है कि भाजपा को हराना है तो हिन्दुओं को तोड़ दो.

2019 में ये पत्र BJP कर्नाटका ने भी शेयर किया था

BJP कर्नाटका के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट के अनुसार, इस पत्र में कांग्रेस पार्टी की फूट डालो और राज करो की नीति उजागर हुई है, जिसने कर्नाटका में हिंदू समुदाय के भीतर लिंगायत समुदाय के लिए अलग दर्जा की बात करके हिन्दू समुदाय में अलगाव पैदा किया.

16 अप्रैल 2019 को किए गए इस ट्वीट को अब तक 2,500 से अधिक रीट्वीट और 3,000 से अधिक लाइक मिल चुके हैं. इस पत्र का एक अंश यहां नीचे दिया गया है.

सर्वसम्मत राय है कि 2019 के लोकसभा चुनाव जीतने के लिए, कर्नाटका में आरएसएस को बढ़ने से रोकना और 2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराना आवश्यक है. ये मुसलमानों और ईसाइयों को उनकी आस्था के आधार पर एकजुट करके; हिंदुओं को जाति/उप-जाति और संप्रदाय और उप/संप्रदाय के आधार पर विभाजित करके प्राप्त किया जा सकता है.”

पहले से खारिज ये फ़र्ज़ी पत्र

यही पत्र कर्नाटका में विधानसभा चुनाव से पहले मई 2018 में वायरल हुआ था. फ़र्ज़ी समाचार वेबसाइट पोस्टकार्ड न्यूज ने इस फ़र्ज़ी पत्र पर आधारित एक लेख भी प्रकाशित किया था. ये लेख और इस बारे में पोस्टकार्ड न्यूज के संस्थापक महेश विक्रम हेगड़े का ट्वीट भी बाद में डिलीट कर दिया गया था.

ये पत्र फ़र्ज़ी है. भाषा और और जो लिखा है, उससे ये पता चलता है. गूगल सर्च से पता चलता है कि ‘ग्लोबल क्रिश्चियन काउंसिल’ और, ‘वर्ल्ड इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन’ नामक संगठनों — जिनके साथ राज्य को राजनीतिक रूप से विभाजित करने की कांग्रेस की योजना बताई गई है — का कोई अस्तित्व ही नहीं हैं. इन संगठनों के नाम मनगढ़ंत हैं.

इसके अलावा, ऑल्ट न्यूज़ से एक बातचीत में एमबी पाटिल ने पुष्टि की कि यह पत्र फ़र्ज़ी है. ऑल्ट न्यूज़ की पहले की फ़ैक्ट-चेक रिपोर्ट यहां पढ़ी जा सकती है.

रिपब्लिक टीवी ने लेख पब्लिश किया, बाद में हटाया

अंग्रेज़ी समाचार चैनल रिपब्लिक टीवी ने शुरू में इस पत्र के बारे में इन शब्दों के साथ एक लेख प्रकाशित करके बताया, “सनसनीखेज : भाजपा ने जाति और धर्म को बांटने और जीतने की विस्फ़ोटक योजना रखते हुए सोनिया गांधी को संबोधित 2017 के कांग्रेस के कथित रणनीतिक पत्र शेयर किया.”

ये लेख अब रिपब्लिक TV की वेबसाइट पर नहीं है. कुछ ही समय बाद, रिपब्लिक टीवी ने पत्र को ‘फ़र्ज़ी’ कहते हुए अपनी रिपोर्ट को अपडेट कर दिया था. ये ध्यान देने योग्य है कि यह पत्र पहले खारिज किया जा चुका है.

5 राज्यों में होने वाले चुनाव के मद्देनज़र पहले से ख़ारिज की चुकी ग़लत जानकारियां फिर से शेयर की जाने लगी हैं. ऑल्ट न्यूज़ ऐसी सूचनाओं की पड़ताल करता आ रहा है.

ग़लत
दावा:
कांग्रेस का विभाजनकारी चुनावी रणनीति उजागर करता यह पत्र

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें