नागरिकता संशोधन विधेयक (2019) के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया में दिल्ली पुलिसकर्मी की एक तस्वीर को RSS की वर्दी पहने एक व्यक्ति के साथ साझा किया जा रहा है। ट्विटर हैंडल @Desipoliticks ने इस वीडियो को ट्वीट किया था, जिसे अब डिलीट कर लिया गया है। फेसबुक पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, “पुलिस की वर्दी में कौन ? #CAA_NRCProtests #NRC_CAA_Protest Shocking if true! Watch till end.” इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक वीडियो को 19 हजार से ज़्यादा बार शेयर किया जा चूका है।  (आर्काइव)

पुलिस की वर्दी में कौन ? #CAA_NRCProtests #NRC_CAA_Protest Shocking if true! Watch till end.

पुलिस की वर्दी कौन ?
#CAA_NRCProtests #NRC_CAA_Protest Shocking if true! Watch till end.

Posted by Girda Jagar on Tuesday, 24 December 2019

दीपिका सिंह राजावात नाम के फेसबुक पेज ने भी ये वीडियो शेयर किया था, जिसे अब डिलीट किया जा चूका है।

WhatsApp Image 2019-12-25 at 7.50.03 PM