होली के अगले दिन, 30 मार्च को ज़ी न्यूज़ ने एक रिपोर्ट में 50 सेकंड का एक वीडियो पब्लिश किया जिसमें रंग-बिरंगी आतिशबाज़ी दिख रही है. ज़ी न्यूज़ ने अपनी वेबसाइट, ट्विटर और फ़ेसबुक पर ये वीडियो शेयर किया.

विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “होली का अनुपम व मनोहारी वीडियो… अवश्य देखें.” आर्टिकल लिखे जाने तक इसे करीब 10 हज़ार बार देखा जा चुका है. सुदर्शन न्यूज़ की निदेशक माया सुरेश चाव्हाणके ने विनोद बंसल का ये ट्वीट शेयर किया.

ट्विटर यूज़र @Sanjayjourno ने इसी मौके का 1 मिनट 50 सेकंड लम्बा वीडियो शेयर किया और दावा किया कि ये कार्यक्रम दिल्ली में हुआ.

लखनऊ के एक फ़ेसबुक यूज़र अतुल कुमार ने ये वीडियो कई प्रो-भाजपा फ़ेसबुक पेज और ग्रुप में शेयर किया.

This slideshow requires JavaScript.

सऊदी अरब का पुराना वीडियो

संयुक्त राष्ट्र में सऊदी अरब के दूत अब्दुल्लाह बिन ख़ालिद बिन सुल्तान ने यही वीडियो 2018 में ट्वीट किया था. उन्होंने बताया था कि ये दहरान में स्थित किंग अब्दुलअज़ीज़ सेंटर फ़ॉर वर्ल्ड कल्चर का है.

एक अन्य वीडियो, जो इससे ज़्यादा लम्बा है, उसमें आतिशबाज़ी के पीछे एक ईमारत देखी जा सकती है.

नीचे हमने किंग अब्दुलअज़ीज़ सेंटर फ़ॉर वर्ल्ड कल्चर की ईमारत और वीडियो में दिख रही ईमारत की तुलना की है. देखा जा सकता है कि दोनों एक ही हैं.

हमें इसी जगह पर हुए एक अन्य आतिशबाज़ी के कार्यक्रम का वीडियो भी मिला. इसे 2019 में शेयर किया गया था.

एक 3 साल पुराना वीडियो, जिसमें सऊदी अरब में रंगीन आतिशबाज़ी दिख रही है, ये बताकर शेयर किया गया कि इस साल होली के मौके पर दिल्ली में रंगों की आतिशबाज़ी की गयी.


अरविन्द केजरीवाल हुए किसान बिल के समर्थक? तेजिंदर बग्गा ने शेयर किया पुराना वीडियो

ग़लत
दावा:
दिल्ली में रंगीन आतिशबाज़ी

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें