“यह मंगलुरु में हुआ था, जब शांतिप्रिय समुदाय ने मॉल में एक लड़की से छेड़छाड़ की थी। एक हिन्दू व्यक्ति ने उनको रोका और पूछताछ की। लेकिन देखिये कैसे शान्तिप्रय, हिन्दू के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करते है। क्या यह मॉब लिंचिंग के अंदर आएगा? धर्मनिरपेक्षों को फेविकोल का सेवन करना चाहिए”-अनुवादित।

उपरोक्त संदेश के साथ, एक वीडियो क्लिप में कुछ व्यक्तियों के बीच होते विवाद को देखा जा सकता है, जिसके बाद उनके बीच हाथापाई भी होती है। इस वीडियो को पोस्टकार्ड न्यूज़ के संस्थापक महेश विक्रम हेगड़े ने साझा किया है। यह वेबसाइट अक्सर गलत सूचनाओं को साझा करने के लिए जानी जाती है।

यह वीडियो 42 सेकंड का है। पूरे वीडियो में, कैमरा एक भूरे रंग की शर्ट पहने लड़के पर ही केंद्रित किया गया था, जिसे लोगों ने घेर रखा था। वीडियो के अंत में उस लड़के को पीटते हुए देखा जा सकता है।

यह वीडियो फेसबुक पर भी साझा किया गया है, जिसमें से ज़्यादातर पोस्ट कन्नडा भाषा में है।

 

ಭಾರತ ಹಿಂದುಗಳ ರಾಷ್ಟ್ರ ಅಂದರೆ ಅದರಲ್ಲಿ ತಪ್ಪೇನಿದೆ?

ಮುಸ್ಲಿಮರು ಶಾಂತಿಪ್ರಿಯರು ಎಂದು ಎದುರಿನಲ್ಲಿ ಮಾತ್ರ ಹೇಳೋದು,

ನಾವು ಶಾಂತಿ ಶಾಂತಿ ಎಂದು ಮಾಡೋದೆಲ್ಲ ಹಲ್ಕಾ ಕೆಲಸಗಳು.

ಚುನಾವಣೆ ಸಂದರ್ಭದಲ್ಲಿ ಭಾಷಣ ಮಾಡಿದ ಸೌಹಾರ್ದತೆ ಎಂದು ಬೊಗಳೆ ಬಿಟ್ಟ SDPI, CPIM, ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ಸಿನ ನಕಲಿಗಳು ಎಲ್ಲಿ ಹೋದರೂ ಇವಾಗ ಇದೇನಾ ನಿಮ್ಮ ಸೌಹಾರ್ದತೆ?

#IstandwithManjunathShenoy
#BharathHinduRastra

Posted by Gamskar N on Wednesday, 25 September 2019

महेश विक्रम हेगड़े ने दावा किया है कि मेंगलुरु के एक मॉल में “शांतिप्रिय स्टूडेंट” द्वारा एक लड़की से छेड़छाड़ करने पर यह विवाद हुआ था। बाद में एक हिन्दू ने बीच में हस्तक्षेप किया तो उसे प्रताड़ित किया गया। सोशल मीडिया में ‘शान्तिप्रय’ शब्द को व्यंग के तौर पर मुस्लिम समुदाय के लिए प्रयोग किया जाता है। 26 सितंबर की सुबह, हेगड़े द्वारा की गई पोस्ट को 2300 बार रीट्वीट किया जा चूका है।

हेगड़े का झूठा दावा

25 सितंबर को शहर के फोरम फिज़ा मॉल में विवाद और मारपीट की घटना घटी थी। ऑल्ट न्यूज़ ने मंगलुरु के पुलिस कमिशनर से संपर्क किया, जिन्होंने महेश विक्रम हेगड़े द्वारा साझा किये गए दावों को ख़ारिज करते हुए बताया कि,“हमारी तफ्दीश में ये बातें सामने नहीं आयी है। यह युवकों के बीच आपसी विवाद का मामला था। एक लड़के को अन्य युवकों के समूह द्वारा प्रताड़ित किया गया था। हमने मामला दर्ज किया है और आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है”-अनुवाद।

मंगलुरु के पुलिस कमिशनर ने इस घटना के बारे में ट्वीट करते हुए बताया कि पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है, उन्होंने अपील की,”तथ्यों को गलत तरीके से पेश ना करे और मामले को सनीसनीखेज ना बनाएं “-अनुवाद। मामले की कार्यवाही और आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में भी उन्होंने ट्वीट में बताया है।

यह ध्यान देने लायक है कि महेश हेगड़े द्वारा घटना के बारे में साझा किया गया दावा गलत है। यह घटना मुस्लिम व्यक्ति द्वारा मॉल में हिन्दू लड़की से छेड़छाड़ और बीच में मदद करने पहुंचे हिन्दू व्यक्ति को प्रताड़ित करने की नहीं है।

ग़लत
दावा:
मुस्लिम व्यक्ति ने मॉल में एक हिन्दू लड़की से की छेड़छाड़, बचाने आये हिन्दू लड़के को भी प्रताड़ित किया

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें