केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में संसद में यह दावा किया था कि राहुल गाँधी ने अपने भाषण में कहा कि ‘महिलाओं का बलात्कार होना चाहिए’, साथ ही उन्होंने यह मांग की कि इस बयान के लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। हालांकि, स्मृति ईरानी का यह दावा गलत साबित हुआ था। आज महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव इंद्राणी मिश्रा ने स्मृति ईरानी की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, “ये लो…मैडम ‘रेप गुरु’ के आगे हाथ जोड़े मथा टेके खड़ी है,,,,,,और माफी @RahulGandhi को मागणी पड़ेगी….@smritiirani जी,,,,,,,,शर्म अापको छोड़ गयी या आप ने छोङ दिया।” इंद्राणी का कहना है कि स्मृति ईरानी किसी ‘रेप गुरु’ के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हैं।

indrani

उपरोक्त ट्वीट अब डिलीट कर लिया गया है, लेकिन इसका आर्काइव यहां देखा जा सकता है। हमने पाया कि इस तस्वीर को कई सोशल मीडिया यूज़र्स इसी दावे से फेसबुक और ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं।

facebook search

कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, “बलात्कारी भाजपा सांसद चिन्मयानंद से आशीर्वाद लेता वरगद का पेड़। “ (आर्काइव)

क्या है सच?

वायरल तस्वीर में स्मृति इरानी जिनके आगे हाथ जोड़ रही हैं, वह बिहार से बीजेपी नेता हुकुमदेव नारायण यादव हैं। वह बिहार के मधुबनी जिले से सांसद रह चुके हैं।

बिहार मुख्य निर्वाचन के वेबसाइट पर दी हुकुमदेव नारायण यादव द्वारा जमा किए गए हलफनामे में उनके खिलाफ दर्ज़ किसी भी तरह की अपराध की संख्या शून्य है।

myneta.info पर उनके बारे में दी गई जानकारी में उनके खिलाफ रेप या कोई आपराधिक मामला दर्ज़ नहीं है।

hukumdev

स्मृति ईरानी ने खुद इंद्राणी मिश्रा के ट्वीट को कोट ट्वीट करते हुए लिखा है, “जिस सज्जन को आप इस चित्र में बदनाम कर रही हैं उनका नाम हुकुमदेव नारायण यादव है । पद्म भूषण से सम्मानित हुकुमदेव जी 1960 से लगातार देश सेवा में समर्पित हैं। दलित समाज एवं ग़रीब कल्याण के प्रति हुकुम देव जी ने अभूतपूर्व काम किया है।मेरा प्रणाम इन्होंने स्वीकार किया ये सौभाग्य है।”

इस तरह बीजेपी नेता हुकुमदेव नारायण यादव के साथ स्मृति ईरानी की तस्वीर को इस गलत दावे से शेयर किया गया कि वो ‘रेप गुरु’ के आगे हाथ जोड़ खड़ी हैं। कुछ यूज़र्स ने यह गलत दावा भी किया कि वह भाजपा नेता चिन्मयानंद, जिनपर यौन-उत्पीड़न के आरोप हैं, उनके सामने हाथ जोड़े खड़ी हैं।

ग़लत
दावा:
'रेप गुरु' के आगे हाथ जोड़ रही स्मृति ईरानी

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें