भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ऑफ़िशियल ट्विटर हैंडल से 4 दिसम्बर को एक इन्फ़ोग्राफ़िक ट्वीट किया गया जिसमें एक बाल मज़दूर की तस्वीर भी दिख रही है. (आर्काइव लिंक)

इसे कांग्रेस के 10 से ज़्यादा ऑफ़िशियल फे़सबुक पेजेज़ समेत कई अन्य ट्विटर और फे़सबुक यूज़र्स ने शेयर किया.

This slideshow requires JavaScript.

बांग्लादेश की पुरानी तस्वीर

ऑल्ट न्यूज़ ने पोस्टर से बच्चे की तस्वीर अलग कर रिवर्स इमेज सर्च किया और हमें कई ऐसे लिंक्स मिले जहां इसका इस्तेमाल किया गया है. तस्वीर का ‘टिन आई’ पर दोबारा रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें नॉर्वे की एक फ़ोटो एजेंसी, फ़ेलिक्स फ़ीचर्स की वेबसाइट मिली.

ये तस्वीर 2008 में अपलोड की गयी थी. इसके कैप्शन में लिखा है, “फ़ातुल्लाह में ईंट फ़ैक्ट्री में बच्चे.” ये बांग्लादेश का एक शहर है. तस्वीर के कॉपीराइट सेक्शन में लिखा है- ‘पैनोस पिक्चर्स/फ़ेलिक्स पिक्चर्स.’

इसके बाद हमने लन्डन बेस्ड फ़ोटो एजेंसी पैनोस पिक्चर्स की वेबसाइट पर इसे सर्च किया जहां इसकी पुष्टि की गयी है कि तस्वीर बांग्लादेश में ली गयी थी.

यानी, कांग्रेस ने 2008 में बांग्लादेश में ली गयी बाल मजदूर की तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए भाजपा पर हमला किया.


मुस्लिम लड़की की 2012 की तस्वीर एडिट कर ग़लत मेसेजेज़ के साथ किया जा रहा है शेयर

 

असत्य
दावा:
कोरोना संकट और बीजेपी संकट के कारण देश की अर्थव्यवस्था की हाल दिखाती तस्वीर

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है।

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें