“इतना गांजा फूंका है कि प्रेस वाली भी नाक बंध कर ली, ये है झारखंड के मुख्यमंत्री महोदय।, जय हो खाजपा” – इस संदेश के साथ सोशल मीडिया में एक तस्वीर को साझा किया गया है, जिसमे ABP न्यूज़ चैनल की रिपोर्टर निधि ने अपने नाक पर हाथ रखा हुआ है, जब वह झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास का इंटरव्यू ले रही थी। इस पोस्ट में यह दावा किया गया है कि रघुबीर दास नशे में थे, जब वे पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस तस्वीर को फेसबुक पर अभिजीत राज नामक एक पेज ने साझा किया था। इस पेज में अभिजीत ने अपने आप को कोंग्रेसी राजनेता बताया है। हालांकि अभिजीत राज ने अपनी इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है, लेकिन इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट को आप नीचे देख सकते हैं।

कई अन्य व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं ने फेसबुक पर इस तस्वीर को साझा किया है।

इ देखो झारखंड के मुख्यमंत्री को ……………. शुद्ध देशी महुआ मार के बयानबाजी कर रहा है ससुरा । भगवान बचाये इन रिपोर्टरों को संडास जैसी गंध से……………

Posted by Beettoo Godiet on Monday, May 27, 2019

इसी दावे के साथ इस तस्वीर को ट्विटर भी साझा किया गया है।

आखिर क्या है सच?

सोशल मीडिया में वायरल तस्वीर के साथ किया जाने वाला दावा गलत है। यह बात खुद ABP न्यूज़ चैनल की रिपोर्टर निधि ने ट्वीट के ज़रिए बताई है। उन्होंने कहा, “यह तस्वीर तब ली गई थी जब मैं अपना नाक रगड़ रही थी, जो कि एक आम बात है। मैं सोशल मीडिया में हो रहे सारे दावों को ख़ारिज करती हूं, जिसमें यह कहा गया है कि मैंने किसी बदबू की वजह से अपने नाक को ढक रखा था”। – (अनुवाद)

इस ट्वीट के ज़रिये यह साफ मालूम होता है कि निधि ने अपने नाक पर हाथ ऐसे ही रखा था, जो कि एक आम बात है। यह दावा की मुख्यमंत्री रघुबीत दास इंटरव्यू के दौरान नशे में थे, गलत है। इसके अलावा दैनिक भास्कर ने भी इस दावे को अपने लेख में ख़ारिज कर दिया है।

ग़लत
दावा:
झारखंड के मुख्यमंत्री इंटरव्यू के दौरान नशे में थे

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें