“बाराबंकी शराब हादसे के बाद से मोदी जी का अहम फैसला आज रात से पूरे भारत मे अल्कोहल शराब बंद ।।” इस संदेश से न्यूज़ चैनल आज तक  का एक स्क्रीन-ग्रैब शेयर किया जा रहा है। ‘आज तक’ समाचार चैनल के नाम से चलाई जा रही इस तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी के हवाले से पूरे देश में शराब बंदी की घोषणा का दावा किया जा रहा है। बता दें कि 28 मई को उत्तर प्रदेश, बाराबंकी के रानीगंज इलाके में ज़हरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत हो गई थी।

बाराबंकी शराब हादसे के बाद से मोदी जी का अहम फैसला आज रात से पूरे भारत मे अल्कोहल शराब बंद ।।

Posted by अगर राजस्थानी हो तो पेज लाइक करो on Tuesday, 28 May 2019

हमने पाया कि सोशल मीडिया यूज़र्स यह संदेश अपने फ़ेसबूक टाइमलाइन पर शेयर कर रहे हैं।

बड़ी खुशखबरी
मोदी जी ने क्या बड़ा ऐलान !
आज रात से पूरे भारत में शराब बन्द !
🍻🍻

Posted by Sawai Suthar on Tuesday, 28 May 2019

2017 से यह स्क्रीन-ग्रैब शेयर

आज तक न्यूज़ चैनल का स्क्रीन-ग्रैब 2017 से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

फोटोशॉप क्लिप

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि यह तस्वीर फॉटोशॉप की हुई है। गौर से देखने से यह साफ हो जाता है। हमने नीचे तस्वीर में अलग-अलग नंबर देकर उस पार्ट को हाइलाईट किया है, जिससे यह समझा जा सके कि कैसे यह तस्वीर फॉटोशॉप की गई है।

1. न्यूज़ चैनल आज तक का लोगो पूरा नहीं दिख रहा, यह नीचे के ग्राफिक के ढक जा रहा है। किसी भी समाचार चैनल में ऐसा नहीं होता कि उसका लोगो ग्राफिक से कवर हो जाए।
2 और 3. स्क्रीन पर जो न्यूज़ फ्लैश हो रहा है, “आज रात से पूरे भारत में शराब बन्द”  बाकी फ्लैश हो रहे शब्दों से ज्यादा स्पष्ट दिख रहा है और दोनों का फॉन्ट भी अलग है। ध्यान से देखा जाए तो 2 में देश का श और 3 में शराब का श अलग दिख रहा है।

4 और 5. नाम का म और में का म भी अलग दिख रहा है।

6. किसी भी टीवी स्क्रीन-ग्रैब का बैकग्राउंड ऐसा नहीं होता है, जैसा कि इस तस्वीर में दिखाया गया है।

sharab-FI
इस फॉटोशॉप क्लिप में प्रधानमंत्री मोदी के जिस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है, हमने पाया कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 31 दिसम्बर, 2016 को राष्ट्र के नाम संबोधन से लिया गया है। डीडी न्यूज़ ने इसका पूरा लाइव टेलिकास्ट किया था, जिसे नीचे वीडियो में देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहे पीएम मोदी के कपड़े और बैकग्राउंड फॉटोशॉप तस्वीर से मेल खाते हैं।

इस तरह हमने देखा कि कैसे एक फॉटोशॉप तस्वीर, जिसे विश्वसनीय बनाने के लिए आज तक न्यूज़ चैनल के स्क्रीन-ग्रैब जैसा बनाकर शेयर किया गया। ऐसी कोई खबर मीडिया में नहीं छपी है।

वर्गीकरण करना कठिन

There is insufficient information to make a definitive determination.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें