सोशल मीडिया पर रेलवे भर्ती बोर्ड के नोटिस जैसा दिखने वाला एक पोस्टर शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा है कि RRB NTPC के पदों में भारी कटौती की गई है। इस नोटिस में लिखा है, ”रेलवे में हो रहे निजीकरण के चलते अब एनटीपीसी की भर्ती  IRCTC कराएगा। साथ ही भारतीय रेलवे के भार को कम करने के लिए पदों की संख्या को 35,277 से घटाकर 10,648 कर दिया गया है।” -(अनुवाद)

ऑल्ट न्यूज़ के अधिकृत एप्प पर इसकी सच्चाई जानने के लिए कई लोगों ने रिक्वेस्ट भेजें हैं।

React App

फ़र्ज़ी नोटिस

शेयर हो रहे इस सूचना को ध्यान से देखने पर ही पता चल जाता है कि ये फ़र्ज़ी है। नीचे कुछ संकेत दिए गए हैं।

  • Passengers को passnegrs लिखा गया है।
  • दाहिनी ओर जहाँ चेयर पर्सन लिखा हुआ है, बैकग्राउंड में windows लिखा हुआ देखा जा सकता है, जो किसी आधिकारिक नोटिस में नहीं हो सकता।
  • Railway Recruitment Boards में Recruitment और Boards के बीच ज़्यादा खाली जगह है।
  • Indian Railways में ज़्यादातर जगहों पर Indian का I छोटा (indian) लिखा गया है।

railway photoshopped

इसके बाद हम ज़्यादा जानने के लिए RRB वेबसाइट पर गए और हमें वहां इस तरह का कोई नोटिस नहीं मिला। RRB के वेबसाइट पर अभी जो आखिरी नोटिस है वो एनटीपीसी भर्ती परीक्षा को स्थगित करने के संबंध में है, जिसे जून से सितम्बर महीने के बीच में होना तय था। यह नोटिस 14 अक्टूबर को जारी किया गया है। यहाँ यह ध्यान देने वाली बात है कि शेयर हो रहे फ़र्ज़ी नोटिस में तारीख 15 अक्टूबर है। अगर रेलवे भर्ती बोर्ड NTPC के पदों में इतनी ज़्यादा भारी कटौती करती तो यह एक बड़ी खबर होती, जबकि हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली।

इस तरह रेलवे में हो रही भर्तियों को लेकर परीक्षार्थियों में भ्रम पैदा करने के लिए अफवाह फैलाई जा रही है। RRB NTPC के 35,277 पदों को घटा कर 10,648 नहीं किया गया है।

ग़लत
दावा:
RRB NTPC के 35,277 पदों को घटा कर 10,648 कर दिया

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें