प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किसी महिला के सामने झुककर अभिवादन करते हुए एक तस्वीर इस दावे से साझा की जा रही है कि यह महिला गौतम अदानी की पत्नी प्रीती अदानी है. तस्वीर के साथ जो मेसेज लिखा है वो ये है – ‘देश की बागडोर एक नई जमात ने संभाली है.’

ADANI KE सेवक, जिन्हें प्रधानमंत्री के रूप में भी जाना जाता है, गौतम अडानी की पत्नी प्रीति अडानी के सामने झुकते हैं।

Posted by Anshdeep Singh on Wednesday, 17 February 2021

ये तस्वीर फ़ेसबुक पर भी काफ़ी वायरल है.

2019 से वायरल 

2019 में इस तस्वीर के साथ जो मेसेज शेयर किया जा रहा था वो ये था – “भाइयो यह महिला उद्योगपति अडानी की पत्नी है जो इंसान झुका हुआ (बिका हुआ) है, वो हमारे देश का PM है” फ़ेसबुक पर विजय अरोरा के पोस्ट को 800 से ज़्यादा बार शेयर किया गया.

कई अन्य यूज़र्स ने इस तस्वीर को ट्विटर पर इसी दावे के साथ शेयर किया है.

कम से कम नवंबर 2014 से ये तस्वीर इसी दावे से शेयर की जा रही है.

फ़ैक्ट-चेक

गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च से मालूम चला कि तस्वीर में दिख रही महिला कर्नाटका के तुमकुरु की मेयर हैं. ऑल्ट न्यूज़ को सितंबर 2014 की एक रेडिट पोस्ट मिली. वहां इस तस्वीर का टाइटल था -“मोदी तुमकुर की मेयर का अभिवादन कर रहे है (इसरो को छोड़ने के बाद फूडपार्क का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे)”.

इसके अलावा, राहुल कौशिक के एक ट्वीट में भी यही बताया जा रहा है.

ऑल्ट न्यूज़ 25 सितंबर, 2014 के एक अखबार में छपी ख़बर की क्लिप ढूंढ पाया जिसमें यही तस्वीर छपी हुई थी. तस्वीर के नीचे दिए गए कैप्शन में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फ़ूड पार्क के उद्घाटन के लिए बुधवार को तुमकुर पहुंचने पर मेट्रोपॉलिटन मेयर गीता रुद्रेश उनसे मिली.

अंत में, हमनी अपनी जांच में पाया कि कर्नाटक के तुमकुर शहर की तत्कालीन मेयर के सामने अभिवादन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुरानी तस्वीर को सोशल मीडिया में इस दावे के साथ शेयर किया गया कि वो महिला गौतम अदानी की पत्नी प्रीती अदानी है.


देखें इस दावे का फ़ैक्ट चेक इस वीडियो रिपोर्ट में:

असत्य
दावा:
प्रधानमंत्री मोदी ने गौतम अदानी की पत्नी प्रीती अदानी के सामने झुककर अभिवादन किया

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है।

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें