8 फ़रवरी 2021 को एक ट्विटर यूज़र ने कांग्रेस विधायक अनिल उपाध्याय का बताते हुए एक वीडियो शेयर किया. इसमें दिख रहा व्यक्ति PM मोदी की तारीफ़ कर रहा है.

फ़ेसबुक पर भी ये वीडियो इसी दावे के साथ शेयर हुआ है.

*कोंग्रेस विधायक अनिल* *उपाध्याय अनजाने में कह गया पर सही बोल दिया*
*इस video को इतना वायरल करो की ये पूरा हिन्दुस्तान देख सके..*👆🏿👆🏿👆🏿👆🏿👌🏼👌🏼

Posted by Rajveer achhwan Gurjar on Saturday, 6 February 2021

 

2019 से वायरल

29 नवंबर, 2019 को एक ट्विटर यूज़र नेहा सिंह ने ये वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, “*कोंग्रेस विधायक अनिल* *उपाध्याय अनजाने में कह गया पर सही बोल दिया* *इस video को इतना वायरल करो की ये पूरा हिन्दुस्तान देख सके..*”

इसे फेसबुक और ट्विटर पर पोस्ट किया गया है.

ऑल्ट न्यूज़ को व्हाट्सऐप पर इस वायरल वीडियो की पड़ताल करने की कई रिक्वेस्ट मिली हैं.

काल्पनिक नाम

ये वीडियो अप्रैल 2019 के बाद से वायरल हुआ है. ऑल्ट न्यूज़ की रिपोर्ट — रिपब्लिक टीवी ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते व्यक्ति को झूठे तरीके से कांग्रेस विधायक के रूप में दिखलाया — में ये बताया गया है कि वीडियो में मौजूद व्यक्ति अनिल उपाध्याय नहीं हैं और न ही वह कोई कांग्रेस विधायक हैं. वास्तव में उनका असली नाम मुन्ना पांडे है.

इनकी पहचान करने के लिए, ऑल्ट न्यूज़ ने MyNeta के डेटाबेस में “अनिल उपाध्याय” की खोज की थी. खोज से दो नतीजे मिले – जोधपुर के एक बसपा नेता, जिन्होंने 2018 में राजस्थान चुनाव लड़ा और लखनऊ के एक निर्दलीय उम्मीदवार, जिन्होंने 2007 और 2012 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा था. अनिल उपाध्याय नाम के कोई कांग्रेस नेता नहीं हैं.

इस व्यक्ति के कई वीडियो वायरल हैं. सभी वीडियो के साथ अलग दावा किया गया है. दिसंबर 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए इस व्यक्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि वह राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट के ससुर हैं. इस आदमी के कई वीडियो एक वेरीफ़ाइड ट्विटर यूज़र तन्मय शंकर ने शेयर किए थे. इन सभी वीडियो में वो पीएम मोदी का समर्थन करते हुए बहुत उत्साही और भावनात्मक दिखाई देते हैं.

द क्विंट से बात करते हुए, शंकर ने पुष्टि की कि वो व्यक्ति मोहन पांडे (मुन्ना) हैं और वो उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते हैं.

इस प्रकार इस वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कांग्रेस विधायक अनिल उपाध्याय है.

ग़लत
दावा:
कांगेस विधायक अनिल उपाध्याय ने की पीएम मोदी की प्रशंसा

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें