ये क्या है @sambitswaraj जी! थोड़ी शरम तो बाकी रहने दीजिए – इस संदेश के साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा को एक ट्वीट में टैग किया गया। साथ में भाजपा के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का स्क्रीनशॉट था, जिसे डॉ. पात्रा ने संबोधित किया था।

यह ट्वीट फिल्म निर्माता अविनाश दास का है। स्क्रीनशॉट एबीपी न्यूज़ का है, जिसमें डॉ. पात्रा को यह कहते हुए उद्धृत किया गया है, “दिल्ली में घुसने वाले किसान नहीं ये गद्दार हैं!” यह हाल के किसान आंदोलन के संबंध में है जिसमें कई राज्यों के हजारों किसान अपनी मांगों को लेकर राजधानी आए थे। यही संदेश फेसबुक पर भी कई व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं द्वारा व्यापक रूप से शेयर किया गया है।

फोटोशॉप की गई तस्वीर

सोशल मीडिया में प्रसारित तस्वीर फोटोशॉप की हुई है। इसे अप्रैल 2018 में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस से लिया गया है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को प्रसारित करने वाले एबीपी न्यूज (ABP News) के क्लिप को यहां देखा जा सकता है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट की मूल तस्वीर/झलक उपरोक्त वीडियो में 2:48 मिनट पर देखी जा सकती है। इसका स्क्रीनशॉट नीचे दिया गया है।

sambit-patra

डॉ. पात्रा का स्पष्टीकरण

डॉ. संबित पात्रा ने ट्वीट करके स्पष्ट किया है कि भाजपा द्वारा ऐसा कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित नहीं किया गया, जिसमें उन्होंने ऐसा कुछ कहा हो, जिसका दावा किया गया है।

एबीपी न्यूज़ चैनल के संवाददाता विकास भादौरिया ने भी ट्वीट किया कि एबीपी न्यूज़ द्वारा प्रसारित तस्वीर की फोटोशॉप से फेर-बदल की गयी है।

दुष्प्रचार का उपयोग सभी राजनीतिक दलों द्वारा किया जाता है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा को असंवेदनशील दिखाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के स्क्रीनशॉट को फोटोशॉप कर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

ग़लत
दावा:
दिल्ली में घुसने वाले किसान नहीं गद्दार है- संबित पात्रा

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें