दिल्ली में 18-19 मार्च की रात 29 साल के शिवा गुर्जर नाम के एक युवक की हत्या कर दी गई थी. इस घटना को लेकर हाल में सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि शिवा की हत्या मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों ने की थी. उत्तर प्रदेश के लोनी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नदं किशोर गुर्जर ने ऐसा ही दावा ट्वीट किया है.

सुदर्शन न्यूज़, यूपी भाजपा के प्रवक्ता प्रशांत उमराव, पत्रकार आंचल यादव और ट्विटर हैन्डल ‘@ElvishYadav’ ने भी ये दावा ट्वीट किया है.

This slideshow requires JavaScript.

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने भी ऐसा ही दावा किया. (आर्काइव लिंक)

इस घटना का वीडियो भी ट्विटर पर इसी दावे के साथ काफी शेयर किया गया है. (लिंक 1, लिंक 2, लिंक 3)

This slideshow requires JavaScript.

फ़ेसबुक पर ये दावा वायरल है.

फ़ैक्ट-चेक

सर्च करने पर ऑल्ट न्यूज़ को इस हत्या के बारे में छपी कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं. 28 मार्च को इंडिया टुडे ने रिपोर्ट किया था कि पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है. इन 5 में से एक नाबालिग़ है. रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से लिखा है कि शिवा की हत्या 18-19 मार्च की रात को पान की दुकान के पास मृतक और आरोपियों के बीच हुए विवाद के चलते की गई थी. बाइक पार्क करने को लेकर हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि शिवा की छाती में चाकू मार दिया गया. आगे, आर्टिकल में लिखा है कि पुलिस ने हत्या के हथियार सहित 5 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है.

द इंडियन एक्स्प्रेस के आर्टिकल में आरोपियों के नाम इस प्रकार बताए हैं: धर्मेंद्र राय (52), उसके दो बेटे सचिन (22) और रामानुज (22), उसका कर्मचारी वकील अहमद (23). ये सभी नारायणा थाना इलाके के रहनेवाले हैं. पांचवा आरोपी नाबालिग़ है और धर्मेंद्र राय का रिश्तेदार है. इस कारण पुलिस ने उसकी पहचान नहीं बताई है. दिल्ली पुलिस द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज़ में भी आरोपियों के नाम यही बताए गए हैं.

इस घटना को सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक ऐंगल देकर शेयर किये जाने के बाद पश्चिम दिल्ली के डीसीपी ने बयान दिया था. उन्होंने कहा कि हत्या की वजह सांप्रदायिक नहीं थी. ये मामला आपसी मारपीट से जुड़ा है.

आगे, ऑल्ट न्यूज़ ने पश्चिम दिल्ली के डीसीपी से भी बात की. उन्होंने बताया कि इस मामले को सोशल मीडिया पर झूठा सांप्रदायिक रंग देकर शेयर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि केस के 4 आरोपी और मृतक एक ही समुदाय के हैं.

कुल मिलाकर, पश्चिम दिल्ली में आपसी विवाद के चलते शिवा गुर्जर नाम के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी. इस घटना को भाजपा नेताओं और समर्थकों ने झूठे सांप्रदायिक ऐंगल के साथ शेयर किया.

[अपडेट : नाबालिक आरोपी की जानकारी आर्टिकल में बाद में शामिल की गई है.]

ग़लत
दावा:
दिल्ली में शिवा गुर्जर की हत्या मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों ने की.

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें