कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने एक कपल की तस्वीर पोस्ट की है. दोनों ने एक दूसरे को पकड़ा हुआ है. दोनों ने मेडिकल मास्क्स पहने हुए हैं. हालांकि, मास्क्स ने उनके मुंह को नहीं ढंका है और तस्वीर को देखने से लगता है कि दोनों एक दूसरे को किस करने जा रहे हैं.

मेसेज में लिखा हुआ है – “इटली के यह दोनों पति पत्नी डॉ है और दोनों ने दिन रात लग कर 134 मरोजो को बचाया! लेकिन खुद 8 वे दिन कोरोना वायरस से बीमार हो गए और अलग अलग कमरे में शिफ्ट कर दिए गए! जब दोनों मिया बीवी डाक्टर को लगा कि हम बच नहीं पाएंगे! दोनों हॉस्पिटल के लांज में,खड़े होकर मुहब्बत भरी नज़रों से.”

कई ट्विटर यूज़र्स ने भी इस वायरल हो रही तस्वीर को इसी दावे के साथ ट्वीट किया. हमारे व्हाट्सऐप नंबर (+91 76000 11160) पर और एंड्रॉइड ऐप पर कई रिक्वेस्ट्स आईं जो कि इस तस्वीर की सच्चाई जानने से जुड़ी थीं.

फ़ैक्ट चेक

ऑल्ट न्यूज़ ने इस तस्वीर का रिवर्स इमेज सर्च किया. ये सर्च हमने TinEye पर किया. और हमें मालूम पड़ा कि ये तस्वीर असोसिएटेड प्रेस के लिए इस तस्वीर को एमिलियो मोरेनाती ने 12 मार्च 2020 को खींचा था. कैप्शन में लिखा हुआ है, “इस तस्वीर में एक पुरुष और एक महिला बार्सिलोना एयरपोर्ट पर 12 मार्च 2020 को किस करते हुए.”

ये तस्वीर कई मीडिया आउटलेट्स ने इस्तेमाल की थी. इसमें शिकागो ट्रिब्यून, बॉस्टन ग्लोब और फ़ॉक्स ट्रिब्यून इसमें प्रमुख नाम हैं.

इस तरह से सोशल मीडिया पर जिस दावे के साथ ये तस्वीर चल रही है, वो ग़लत है और बेबुनियाद है.

ग़लत
दावा:
इटली के कोरोना वायरस संक्रमित डॉक्टर कपल

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें