“क्या इंडिया टुडे ने एक्ज़िट पोल की संख्याएं गलती से दिखलाई?? यदि ऐसा है, तो भाजपा का भविष्य अंधकारमय दिखता है।” – (अनुवाद) यह ट्वीट, इंडिया टुडे के एक प्रसारण के स्क्रीनशॉट के साथ एक यूज़र ने किया। इसमें बताया गया कि चैनल ने अपने एक्ज़िट पोल के आंकड़ों को गलत तरीके से दिखलाया, जिसमें भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए 177 सीटों का अनुमान लगाया गया है।

अपने इन दावों के समर्थन में, कि इंडिया टुडे ने उन आंकड़ों के साथ एक्ज़िट पोल की खबर की थी, नेट यूज़र्स द्वारा प्रसारण का वीडियो भी शेयर किया गया।

AAP के पंजाब सोशल मीडिया सदस्य आकाशनूर गादरी ने भी यह स्क्रीनशॉट इस संदेश के साथ ट्वीट किया, “यह असली वजह है कि मोदी-शाह की जोड़ी ऐसा विभाजनकारी अभियान चला रही है। @IndiaToday के अनुसार NDA केवल 177 सीटें जीत रही है!” -(अनुवाद)

इंडिया टुडे का स्पष्टीकरण

इंडिया टुडे ने यह कहते हुए स्पष्टीकरण दिया है कि वीडियो में दिखलाया गया आंकड़ा बनावटी और एक्ज़िट पोल का प्रोमो भर था। इंडिया टुडे के एंकर राहुल कंवल ने भी एक अलग ट्वीट में इसे दोहराया।

स्क्रीन पर दिखलाए आंकड़ों में, एनडीए को 2019 में 177 सीटें मिलने का अनुमान है। साथ ही, 2014 की तुलना में इतने सीटों का घाटा (यानी, -177) बताया गया है। इससे सुझाव मिलता है कि 2014 में एनडीए को 354 (177+177) सीटें मिली थीं। लेकिन, 2014 में एनडीए की वास्तविक संख्या 336 थी। इसी तरह, यूपीए के लिए बताई गई संख्या भी वास्तविक आंकड़े से नहीं मिलती है। इससे पता चलता है कि स्क्रीन पर दिखलाए गए आंकड़े वास्तविक नहीं हो सकते।

इंडिया टुडे की प्रोमो क्लिप के बनावटी आंकड़ों को सोशल मीडिया में इन दावों के साथ शेयर कर दिया गया कि चैनल ने एक्जिट पोल के आंकड़े गलती से लीक कर दिए।

ग़लत
दावा:
इंडिया टुडे ने एक्ज़िट पोल में एनडीए को 177 सीटें

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें