रिटायर्ड IAS अफ़सर सूर्य प्रताप सिंह ने एक तस्वीर शेयर की. ये तस्वीर कथित तौर पर ABP न्यूज़ के बुलेटिन का एक स्क्रीनशॉट है. जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ लिखा है, “रिया ने खाई थी पालक पनीर की सब्जी.” उन्होंने इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा है, “ऐसी महत्वपूर्ण खबर के सामने TVs को बेरोजगारी जैसी समस्या कैसे दिखाई देगी?”

पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी ने भी भारतीय मीडिया की आलोचना करते हुए ये तस्वीर शेयर की थी हालांकि उन्होंने इस आर्टिकल के पब्लिश होने से पहले अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था.

swati chaturvedi

फ़ेसबुक पर भी कुछ लोग इस तस्वीर को मीडिया की आलोचना करते हुए शेयर कर रहे हैं.

rhea facebook

फ़ैक्ट-चेक

इस तस्वीर में जो लिखा है उसे पढ़ने भर से ही पता चल जाता है कि ये किसी ने व्यंग्य के तौर पर बनाया है. सबसे नीचे लिखी लाइन पढ़कर समझ में आ जाता है कि ये किसी चैनल का स्क्रीनशॉट नहीं है बल्कि किसी के ‘मज़ाक’ का हिस्सा है. riya abp

इस तरह के स्क्रीनशॉट एक मीम जेनरेटर वेबसाइट से बनाए जाते हैं. ये वेबसाइट यह सुविधा देता है कि मीम के नमूने, वर्ग को पसंद कर आप उसमें तस्वीर और सन्देश जोड़ सकते हैं. ये तस्वीर मीम बनाने वाली बेबसाइट ‘ब्रेक योर ओन न्यूज़’ की मदद से बनाई गई है. जिसका फ़ॉर्मेट नीचे देखा जा सकता है. शेयर की जा रही तस्वीर में भी यही फ़ॉर्मेट है. सिर्फ़ ABP न्यूज़ का लोगो अलग से जोड़ा गया है.

break you news

IAS सूर्य प्रताप सिंह ने अपने ट्वीट के कुछ देर बाद एक और ट्वीट किया और लिखा, “यदि ये फोटोशॉप भी है, लेकिन हो तो ये ही रहा है.”

स्वाति चतुर्वेदी ने भी कुछ देर बाद एक ट्वीट में लिखा, “मुझे बताया गया कि ABP न्यूज़ का स्क्रीनशॉट फ़ेक था. मैं इसे डिलीट कर रही हूं. माफ़ी चाहती हूं.”

ऐसा पहली बार नहीं है कि लोग इस मीम जेनरेटर वेबसाइट से बनाई गयी तस्वीर के झांसे में आये हों. इससे पहले एक ऐसा ही स्क्रीनशॉट वायरल हुआ था, जिसमें लिखा था, ‘गांजा कोरोना वायरस को खत्म करता है.’ कई लोगों ने इसे असली खबर समझकर शेयर किया था. इस टेम्प्लेट का उपयोग कर मार्च के महीने में एक तस्वीर शेयर की गयी थी जिसमें लिखा गया था, “लोगों घर से न निकलें, इसके लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने सड़कों पर शेर खुले छोड़े हैं. नन बलात्कार मामले के आरोपी बिशप के बारे में भी फ़र्ज़ी खबर शेयर करने के लिए इस टेम्प्लेट का इस्तेमाल किया गया था.

असत्य
दावा:
ABP न्यूज़: रिया ने खायी थी पालक की सब्जी

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है।

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें