8 फरवरी, 2020 को फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक स्क्रीनशॉट ट्वीट किया, जिसमें लिखा हुआ था, ‘Breaking News: Weed kills coronavirus’ (अनुवाद – ब्रेकिंग न्यूज़: गांजा कोरोना वायरस को खत्म करता है।) समाचार के किसी प्रसारण के जैसी दिखने वाली तस्वीर को ट्वीट करते हुए, अग्निहोत्री ने भारत में गांजा को वैध करने की बात कही। उन्होंने लिखा, “गांजा एक जादुई पौधा है। 80 दशक के मध्यांतर तक इसे सरकार द्वारा बेचा जाता था। राजीव गांधी और पश्चिमी फार्मा कंपनियों के कारण इसका नाम खराब हुआ।” -(अनुवाद) अग्निहोत्री का ट्वीट इस बात का अनुरोध करते हुए समाप्त होता है कि, “गांजा को वैद्य करें।” (अनुवाद)

अग्निहोत्री के ट्वीट के बाद कई यूज़र्स ने भी यह दावा किया कि गांजा कोरोना वायरस को खत्म करता है।

अग्निहोत्री ने मीम को ‘न्यूज़’ बताकर किया शेयर

एक आसान सा रिवर्स सर्च करने पर यह मालूम होता है कि अग्निहोत्री द्वारा साझा की गई तस्वीर किसी समाचार प्रसारण की नहीं है बल्कि एक मीम है।

यह वेबसाइट यह सुविधा देता है कि मीम के नमूने, वर्ग को पसंद कर आप उसमें तस्वीर और सन्देश जोड़ सकते हैं।

“कोई ऐसा वैज्ञानिक सबूत नहीं है कि गांजा से कोरोना वायरस खत्म होता है”

ऑल्ट न्यूज़ साइंस एडिटर डॉ.सुमैया शेख ने यह बताया कि गांजा, जिसे आम तौर पर ‘जंगली घास’ के रूप में जाना जाता है: “प्राकृतिक फाइबर पौधे (गांजा) के cannabinoids के बारे में एक रिसर्च चल रही है, जो एंटी बैक्टीरियल गुणों को दर्शाता है। यह रिसर्च विभिन्न बायोकैमिकल एप्लीकेशन पर चल रही है। हालांकि, एक सेल से बने रोगजनक बैक्टीरिया, वायरस उससे भी छोटे आकार के है, जो बैक्टीरिया या जीवंत कोष जैसे कि मानव, पशु या पेड़-पौधों को अपने विकास और प्रजनन के लिए इस्तेमाल करते है। ऐसा कोई सबूत नहीं है कि गांजा, कोरोना वायरस संक्रमण पर कोई प्रभाव डालता है।”

इस प्रकार, विवेक अग्निहोत्री ने न सिर्फ मीम को ‘समाचार’ बताकर शेयर किया, बल्कि उन्होंने खतरे से भरी यह जानकारी भी शेयर की कि गांजा कोरोना वायरस को खत्म करता है। ऑल्ट न्यूज़ कोरोना वायरस से सम्बंधित वैज्ञानिक और सामान्य दोनों ही गलत जानकारियों की पड़ताल करता है। आप हमारे लेखों को यहां पढ़ सकते है।

ग़लत
दावा:
गांजा कोरोना वायरस को खत्म करता है

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें