प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर ओलाफ़ शॉल्ज़ की एक तस्वीर वायरल हो रही है. तस्वीर में दोनों नेताओं के पीछे दीवार पर पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर दिख रही है. दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर जर्मनी में दोनों नेताओं के मुलाकात के दौरान ली गई थी और इसे कई ट्विटर यूज़र्स ने शेयर किया.

फ़ैक्ट-चेक

एक साधारण रिवर्स इमेज सर्च से ऑल्ट न्यूज़ ने देखा कि प्रधानमंत्री मोदी और ओलाफ़ शॉल्ज़ की तस्वीर 2 मई, 2022 को बर्लिन में उनकी बैठक के दौरान ली गई थी. दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी के तहत बाईलैटरल कॉरपोरेशन के प्रमुख क्षेत्रों, साथ ही विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, क्षेत्रीय और वैश्विक विकास के मुद्दे पर चर्चा की. ये तस्वीर मुलाकात वाले दिन ही यानी, 2 मई को भारतीय प्रधानमंत्री के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया गया था. इसके बैकग्राउंड में पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर नहीं है.

सभी प्रमुख भारतीय मीडिया हॉउस ने इसी तस्वीर का इस्तेमाल किया है.

This slideshow requires JavaScript.

कुल मिलाकर, शेयर की जा रही तस्वीर एडिटेड है. पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर को बैकग्राउंड में एडिट कर डाला गया है.

 

ग़लत
दावा:
जर्मनी के चांसलर से PM मोदी की मुलाकात के दौरान दीवार पर लगी थी नेहरू की फ़ोटो

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें