सोशल मीडिया में व्यापक रूप से प्रसारित एक तस्वीर के साथ यह दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अपने आप को संत बताने वाले स्वामी नित्यानंद के पैर छू रहे है।

Amit shah touching the feet of the notorious Swami Nityanand.

Posted by Subhir Rajan Mavunkal on Saturday, 7 December 2019

व्यक्तिगत उपयोगकर्ता द्वारा की गई उपरोक्त पोस्ट को करीब 250 बार शेयर किया जा चूका है। यह तस्वीर तमिल भाषा में भी एक सन्देश के साथ वायरल है। 6 दिसंबर को साझा की गई नीचे की पोस्ट को अब तक करीब 2200 से ज़्यादा बार शेयर किया जा चूका है। तमिल सन्देश के अनुसार –“நித்தியானந்தா நாட்டை விட்டு தப்பி ஓட முயலும் போது அமித்ஷா அவரை தடுத்து பிடித்த தருணம்”

Posted by Jacob Jack on Thursday, 5 December 2019

यह समान तस्वीर ट्विटर पर भी इस दावे से प्रसारित है कि गृह मंत्री नित्यानंद के चरण स्पर्श करते हुए दिख रहे है।

तथ्य जांच: झूठा दावा

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति अमित शाह नहीं है। रिवर्स सर्च करने पर, हमें नित्यानंद की वेबसाइट www.nithyananda.org पर जुलाई 2017 में प्रसारित की गई समान तस्वीर मिली। तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति भारत के मॉरीशस के उच्चायुक्त श्री जगदीश्वर गोबर्धन हैं। यह तस्वीर 9 जुलाई, 2017 को हुए गुरु पूर्णिमा समारोह की है, जब मॉरीशस में नित्यानंद गुरुकुल और नित्यानंद विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये गए थे। नीचे साझा की गई तस्वीर उसी कार्यक्रम की है।

प्रसारित और वेबसाइट पर प्राप्त दोनों तस्वीरें की नीचे तुलना की गई है। इससे यह स्पष्ट होता है कि तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति भारत के मॉरीशस के उच्चायुक्त श्री गोबर्धन हैं।

इस प्रकार, यह दावा कि वायरल तस्वीर में गृह मंत्री नित्यानंद के चरण स्पर्श कर रहे है, गलत है। तस्वीर में भारत में मॉरीशस के उच्चायुक्त हैं और इसे जुलाई 2017 में लिया गया था।

ग़लत
दावा:
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वामी नित्यानंद के पैर छू रहे है

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें