ABP न्यूज़ का 5 मिनट 58 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. वीडियो में 31 मार्च तक सभी पैसेन्जर ट्रेन रद्द करने की खबर दिखाई गई है. वीडियो में ऐंकर बताता है कि सरकार ने 31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद्द कर दी हैं. कोरोना महामारी के चलते ये कदम उठाया गया है. लंबी यात्रा वाली ट्रेन समेत मेट्रो ट्रेन भी रद्द करने की खबर है. यूज़र्स ये वीडियो हाल का बताते हुए शेयर कर रहे हैं. फ़ेसबुक पेज ‘PBR New’ ने 14 मार्च 2021 को ये वीडियो पोस्ट किया. आर्टिकल लिखे जाने तक इस वीडियो को 41 लाख बार देखा जा चुका है. (आर्काइव लिंक)

Indian Railways Cancels All Passenger Trains Till March 31 | ABP News

Indian Railways Cancels All Passenger Trains Till March 31 | ABP News

Posted by PBR News on Sunday, 14 March 2021

फ़ेसबुक पेज ‘Tmc Trinamool Congress’ ने भी ट्रेन रद्द करने के दावे से ये वीडियो पोस्ट किया है. (आर्काइव लिंक)

 

Indian Railways Cancels All Passenger Trains Till March 31 | ABP News

Posted by Tmc Trinamool Congress on Monday, 15 March 2021

ट्विटर और फ़ेसबुक पर ये वीडियो काफ़ी शेयर किया गया है.

फ़ैक्ट-चेक

यूट्यूब पर आसान से की-वर्ड्स सर्च से हमें ABP न्यूज़ का ये वीडियो 22 मार्च 2020 को पोस्ट किया हुआ मिला. वीडियो का टाइटल है – “31 मार्च तक सभी पैसेंजर ट्रेनें रद्द, भारतीय रेलवे का फैसला”. 6 मिनट 42 सेकंड के इस वीडियो में आप वायरल वीडियो का हिस्सा 20 सेकंड से 6 मिनट 18 सेकंड तक देख सकते हैं.

इसके अलावा, मीडिया में मार्च 2021 के दौरान ट्रेन रद्द करने की कोई खबर नहीं है. PIB फ़ैक्ट-चेक ने भी 31 मार्च 2021 तक ट्रेन रद्द करने के दावे को फ़र्ज़ी बताया है. PIB ने एक दावे को ख़ारिज करते हुए एक प्रेस रिलीज़ भी शेयर की थी.

कुल मिलाकर, मार्च 2020 में कोरोना महामारी के चलते 31 मार्च तक ट्रेन रद्द किये जाने की खबर दिखाता ABP न्यूज़ का वीडियो हाल का बताकर शेयर किया गया.


पाकिस्तान में शख्स ने अपने परिवार का क़त्ल कर की ख़ुदकुशी, भारतीय मीडिया ने बताया हिन्दू परिवार पर हमला :

असत्य
दावा:
31 मार्च 2021 तक सरकार ने सभी ट्रेन रद्द करने का फ़ैसला लिया है

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है।

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें