13 जुलाई को एक ट्विटर यूज़र ने एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि ये दिल्ली के मिन्टो ब्रिज की तस्वीर है जहां DTC बस को पूरी तरह से पानी में डूबे हुए देखा जा सकता है. छतीसगढ़ कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया, “अब “दिल्ली” ही “गोवा” बना दी है संघ के छोटे रिचार्ज ने.”

BJP नेता वरुण पुरी ने ये तस्वीर शेयर की और कहा, “दिल्ली के मालिक #AdManKejriwal द्वारा फ़्री अंडरवाटर बस की सुविधा”. (आर्काइव लिंक)

पूर्व डिप्लोमेट केसी सिंह ने ऐसे ही एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा कि ऐसा हर साल देखने को मिलता है. (आर्काइव लिंक)

कई लोगों ने ये तस्वीर शेयर करते हुए दिल्ली में मानसून आने की बात की और केजरीवाल सरकार का मज़ाक उड़ाया.

भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्य वैशाली पोद्दार ने भी ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि दिल्ली में अब मानसून की अधिकारिक घोषणा हो गयी है. हालांकि उन्होंने बाद में अपना ट्वीट डिलीट कर दिया लेकिन इसका आर्काइव यहां देखा जा सकता है. फ़ेसबुक पर भी ये तस्वीर शेयर की गयी है.

This slideshow requires JavaScript.

BJP दिल्ली के प्रवक्ता गौरव गोयल ने भी एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘दिल्ली का सब मरीन’.

फ़ैक्ट-चेक

पहली तस्वीर 

इस तस्वीर का रिवर्स इमेज सर्च हमें 2020 की रिपोर्ट्स तक ले जाता है. द न्यू इंडियन एक्सप्रेस में 24 जुलाई, 2020 को छपी रिपोर्ट में ये तस्वीर है. इसे मिन्टो ब्रिज अंडरपास का बताया गया है.

जुलाई 2020 में अलग-अलग ऐंगल से ली गयी ऐसी कई तस्वीरें मीडिया ने छापी थीं. और मिन्टो रोड के ऐसे वीडियोज़ भी शेयर हुए थे जिसमें वायरल तस्वीर जैसे ही दृश्य दिख रहे हैं.

 

दूसरी तस्वीर

दूसरी तस्वीर का रिवर्स इमेज सर्च करने से मालूम चला कि ये 2018 में ली गई थी. डेक्कन हेरल्ड ने जुलाई 2018 के एक आर्टिकल में इस तस्वीर को मिन्टो ब्रिज का बताया है.

हालांकि, इस साल अभी तक मिन्टो रोड के आस-पास पानी का जमाव देखने को नहीं मिला है. बारिश के वक़्त सोशल मीडिया पर मिन्टो ब्रिज के बारे में हमेशा बात होती ही होती है. 13 जुलाई 2021 को ANI ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि दिल्ली में सुबह से बारिश हो रही है और मिन्टो रोड पर ट्रैफ़िक की स्थिति सामान्य है.

ट्विटर पर आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने 14 जुलाई को मिन्टो ब्रिज का एक वीडियो शेयर किया और कहा कि सुबह से भारी बारिश के बावजूद वहां वाटर लॉगिंग नहीं हुई है.

आज तक ने भी 14 जुलाई की दोपहर एक वीडियो रिपोर्ट की जिसमें मिन्टो ब्रिज को जलभराव से मुक्त बताया गया है.

यानी, साल भर पुरानी तस्वीर दिल्ली में मिन्टो रोड की हालिया स्थिति बताकर शेयर की जा रही है.


पुलिसकर्मियों का पुलिस की गाड़ी पर बैठकर शराब पीते वायरल वीडियो योगी सरकार के कार्यकाल का नहीं, देखिये ये वीडियो रिपोर्ट

असत्य
दावा:
दिल्ली मिन्टो रोड के पास पानी का जमावड़ा

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है।

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें