“मैं जानवरों के कत्ल के लिए मुसलमानों के प्रति घृणा फैलाने वाले किसी ट्वीट को नहीं देखना चाहता, केएफसी, मैकडॉनल्ड्स, बर्गर किंग आदि भी अमीर लोगों को खिलाने के लिए प्रतिदिन लगभग 10 लाख जानवरों की हत्या करते हैं और इससे बेशुमार पैसा कमाते हैं। ईद के दौरान मुसलमान गरीबों को मुफ्त में खिलाने के लिए उनका बलिदान करते हैं और आप इस को भी गलत ठहराते हैं -अनुवाद।” –यह संदेश अरबपति और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स के एक कथित ट्वीट के स्क्रीनशॉट में लिखी हुई है। ट्विटर उपयोगकर्ता एनवार बेग ने यह स्क्रीनशॉट, गेट्स की ट्वीट की प्रशंसा करते हुए एक संदेश के साथ इसे पोस्ट किया।

कुछ और व्यक्तियों ने इस स्क्रीनशॉट को सच मान कर व्हाट्सएप और ट्विटर पर साझा किया है।

तथ्य-जांच

संबधित कीवर्ड से बिल गेट्स के ट्विटर टाइमलाइन पर सर्च करने पर, हमने पाया कि उन्होंने ईद या पशुहत्या से संबंधित कभी कोई ट्वीट नहीं किया है। यहां यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि गेट्स ने किसी विशेष समुदाय की धार्मिक भावनाओं पर विचार व्यक्त किया होता तो यह निश्चित रूप से दुनिया भर के मीडिया का ध्यान आकर्षित करता।

इसके अलावा, ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि 10 अगस्त, 2019 को इस संदेश को पोस्ट करने वाला सबसे पहला ट्विटर हैंडल @WolfieBabiee था। इस ट्वीट को अब तक 48,000 से अधिक बार रीट्वीट किया जा चूका है। इसी संदेश को गलत तरीके से बिल गेट्स का बताकर साझा किया गया था।

असत्य
दावा:
बिल गेट्स ने ईद पर पशु हत्या को सही बताया

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है।

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें