ट्विटर अकाउंट @HAL_India का एक ट्वीट सोशल मीडिया में व्यापक रूप से शेयर किया गया है। यह ट्वीट रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के हालिया बयान कि यूपीए शासन के तहत मांगे गए 126 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद का सौदा इसलिए असफल रहा क्योंकि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के पास उनके उत्पादन की आवश्यक क्षमता नहीं थी, का जवाब देता है।

18 सितंबर को पोस्ट किए गए ट्वीट को 1900 बार रीट्वीट किया जा चुका है। कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने विवाद में फंसे MMRCA सौदे पर रक्षा मंत्री के बयान के खिलाफ ‘खुद के लिए खड़े होने’ पर एचएएल की प्रशंसा की प्रक्रिया में इसे शेयर किया है। मुंबई युवा कांग्रेस के आधिकारिक पेज समेत कुछ फेसबुक पेजों पर इसे व्यापक रूप से शेयर किया गया है। इसे फेकू एक्सप्रेस (FekuExpress) पेज द्वारा भी पोस्ट किया गया है जिसके 5,30,000 से अधिक फ़ॉलोअर्स हैं। एक अन्य पेज जिसने इसे पोस्ट किया है वह ड्रंक जर्नलिस्ट (Drunk Journalist) है, जिसके 1,45,000 से अधिक फ़ॉलोअर्स हैं।

Why Is Defence Minister Nirmala Sitharaman Lying , And Defaming HAL For Being Incapable of Building #Rafale Planes. HAL…

Posted by Mumbai Youth Congress on Thursday, 20 September 2018

कई यूजर्स ने इस ट्वीट को इस दावे के साथ शेयर किया है कि एचएएल ने ‘निर्मला सीतारमण को उचित जवाब दिया है’

एचएएल का आधिकारिक अकाउंट नहीं

अकाउंट के नाम से ही समझा जा सकता है कि यह ट्वीट हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का आधिकारिक अकाउंट का नहीं है। इसका उल्लेख परिचय खंड में है जो बताता है कि यह पैरोडी अकाउंट है। ध्यान देने योग्य एक अन्य बिंदु यह है कि वायरल ट्वीट में अकाउंट का नाम ‘हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड’ देखा जा सकता है। बाद में अकाउंट के नाम में ‘अनऑफिसियल’ शब्द जोड़ा गया।

इसके अलावा, एचएएल ने ट्वीट किया है कि अकाउंट HAL_India, हमारे आधिकारिक हैंडल का प्रतिरूपण करता है और इसके बारे में ट्विटर को औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। इस ट्वीट पर Hal_India ने जवाब देकर स्पष्ट किया कि यह एचएएल का आधिकारिक अकाउंट नहीं है।

ऐसे कई उदाहरण हैं जिनमें सोशल मीडिया उपयोगकर्ता अनजाने में अनौपचारिक या पैरोडी अकाउंट के झांसे में आ जाते हैं। यह धोखा मुख्य रूप से मुख्यधारा के मीडिया संगठनों और विशेष रूप से टीवी समाचार चैनलों के पैरोडी अकाउंट के संदर्भ में देखी गई है। सोशल मीडिया यूजर्स को हमेशा उन अकाउंट्स की सत्यता की जांच कर लेनी चाहिए खासकर जब वो किसी जानकारी से सम्बंधित ट्वीट शेयर कर रहे हो।

ग़लत
दावा:
HAL का जवाब

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें