मधु किश्वर ने बिना सोचे समझे गुरूग्राम में स्कूल बस के हमलावरों के नाम पांच मुसलमानों के नाम ट्वीट कर खुद को विवादों के बीच ला दिया। इससे हुआ यह कि अबतक जो मात्र एक अफवाह मात्र थी उसे उन्होंने अपने 20 लाख फॉलोअर्स तक पहुंचा कर समर्थन दे दिया। उनके ट्वीट्स के संकलन को देखने से उनसे यह अनपेक्षित भी नहीं था। व्हाट्सएप के सबसे खराब और भयावह अफवाहों को फ़ैलाने में इन्होने यह सब उल्लेखनीय ढंग से किया है।

मधु किश्वर अक्सर व्हाट्सएप ग्रुप से तरह-तरह की सामग्री ट्विटर पर साझा करती रहती हैं। कुछ भी अटपटे चुटकुले से लेकर नकली तस्वीर तक सब आप यहाँ देख सकते हैं। क्या वह इन सब खबरों पर विश्वास करती हैं? पता नहीं, तो फिर ऐसा क्या है कि वह ऐसे नकली सामग्री को साझा करने से रोक नहीं पाती। “क्या यह सच है?” या “अगर सच है” वह उसमे जोड़कर ट्वीट करती हैं।

ऑल्ट न्यूज़ ने किश्वर के कुछ अजीबो-गरिब टट्वीट्स को यहाँ पेश किया है-

1. भारत का मानचित्र पेड़ों से बनता है? हां, उन्होंने इस “प्राकृतिक आश्चर्य” को साझा किया। यह तस्वीर इतनी स्पष्ट रूप से नकली है कि हम इसे समझाने में समय व्यर्थ नहीं करेंगे।

2. “क्या यह असली है?” 2 हजार के नोट में नैनो चिप होने की बात को लेकर कई धोखा खा गए और उनमें से एक ये भी हैं। जब इसका मजाक उडाया जाने लगा तब इस ट्वीट को हटा लिया गया।

https://slack-redir.net/link?url=https%3A%2F%2Fpbs.twimg.com%2Fmedia%2FCxFJLsjUcAA0nuH.jpg

3. यह विश्वास करने जैसे नहीं है लेकिन फिर भी वह उसे साझा करने से खुद को नहीं रोक पाती है। चलो यह ठीक है क्योंकि विग और मेकअप के साथ शाहरुख खान की यह तस्वीर किसी को भी बेवकूफ़ बना सकती है।

4. क्या यह दुर्लभ ‘नागपुष्पक’ हिमालय का हो सकता है? चलो अच्छा है, वह केवल पूछ रही है। Snopes ने इस तस्वीर का पर्दाफाश किया था। यह एक प्रकार का समुद्री जीव है जो उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है।

5. मधु किश्वर योगी आदित्य नाथ की प्रशंसक हैं, फिर भी यह विश्वास करना मुश्किल है कि एक शिक्षित व्यक्ति यह कहेगा कि यह असली बयान है लेकिन उन्होंने ऐसा किया।

6. आइए हम एक बहुत ही बेतुका ट्वीट देखते हैं। मधु किश्वर ने राहुल गांधी की केदारनाथ यात्रा को भूकंप का कारण बताते हुए ट्वीट किया था। 2015 में नेपाल में विनाशकारी भूकंप में लगभग 9,000 लोगों की मौत हो गयी थी और 22,000 के आसपास घायल हुए थे।

7. मधु किश्वर का NDTV के लिए प्यार देखते बनता है। उन्होंने ट्वीट तुरंत हटा लिया जैसे ही उन्हें बताया गया की यह NDTV नहीं बल्कि Google निर्णय लेता है कि कौन सा विज्ञापन किस पेज पर किस समय दिया जाए। उन्होंने ट्वीट किया था कि “NDTV के वेबसाइट पर एक विज्ञापन है जिसमें लोगों को उनके ‘संग्रहित धन’ का आदान-प्रदान के लिए आमंत्रित किया जाता है। भारत के अपराधी जमा होकर सरकार से बेहतर कम कर रहे?”

https://pbs.twimg.com/media/Cw69qZfXcAQJXmc.jpg:large

8. क्या आप सचमुच गंभीर हैं मधु किश्वर? अगर ये वही “स्रोत” हैं जो आपको स्कूल बस पर हमला करने वाले पांच मुसलमानों के बारे में बताया था, तो आप उस बेहतर व्हाट्सएप समूह से खुद को हटा सकती हैं।

9. इंग्लैंड के बिना यूरोपीय संघ ऐसा दिखेगा। श्रीमती किश्वर ने हमें दिखाया कि एक मुसलमान आदमी के प्रार्थना करने की मुद्रा को नक्शे से तुलना कैसे की जाती है। उन्होंने तुरंत ही यह ट्वीट हटा लिया जैसे ही उन्हें पता चला कि वह गलती से स्कैंडिनेवियाई देशों में धोखा खा गई और EU के इस नक़्शे में तुर्की को भी शामिल किया गया है। जो तस्वीर अभी तक सिर्फ कट्टरपंथियों के एकाउंट्स से फैलायी जा रही थी उसे अब प्रोफेसर और मानवाधिकार संगठन ‘मानुषी’ के संस्थापक किश्वर जी से मुहर के साथ स्वीकृति मिल गयी थी।

https://pbs.twimg.com/media/Cl5t2QJWQAAIgSZ.jpg

10. मधु किश्वर ने यह भी प्रचारित किया कि 16वीं शताब्दी में मुसलमानों द्वारा 40 करोड़ हिंदू की हत्या कर दी गई थी। 16वीं शताब्दी में दुनिया की आबादी 55 करोड़ होने का अनुमान है और श्रीमती किश्वर का व्हाट्सएप विश्वविद्यालय ने पूरी दुनिया को मिटा दिया।

11. मधु किश्वर ने राजकोट के मस्जिद से जब्त किए गए हथियारों की नकली खबर भी साझा की। “कृपया प्रमाणित करें”, उन्होंने ऐसा कहकर ट्वीट किया। तथ्य यह है कि समाचार प्रमाणित नहीं होते हुए भी उनको इस खबर को साझा करने में कोई परेशानी नहीं थी। यह खबर नकली थी और हथियार किसी मस्जिद से जब्त नहीं किए गए थे। फिर भी किश्वर को दुर्भावनापूर्ण अफवाह हटाने में बहुत समय लगा।

https://pbs.twimg.com/media/CoIqvVYXYAABs8z.jpg

12. मधु किश्वर के विश्वसनीय सूत्रों ने जानकारी दी कि NCC को मोदी सरकार ने ज्यादा गंभीरता से ध्यान दिया और अब सेना ने एनसीसी प्रशिक्षण में मदद करना शुरू कर दिया है। इस श्रृंखला में उनके पिछले कई ट्वीट्स की तरह, जब इस बारे में उन्हें बताया गया तब उन्होंने यह ट्वीट हटा लिया।

इसका अंत कब होगा? सितंबर 2016 में मधु किश्वर के अकाउंट को आपत्तिजनक तस्वीरों को साझा करने की वजह से कुछ समय के लिए निलंबित कर दिया गया था लेकिन मानो ऐसा लगता है कि उससे कोई सबक नहीं सीखा गया। वह अक्सर व्हाट्सएप फॉरवर्ड में धोखा खा जाती है और उसे ट्वीट कर अपने 20 लाख फॉलोअर्स तक पहुंचाती हैं। नेनो चिप और नागपुष्प वाले पोस्ट से तो लोगों को बड़ी हंसी आई थी लेकिन सामग्री में अजीब बदलाव हो रहे हैं जिसे हम मजाक में नहीं ले सकते। ऑल्ट न्यूज़ मधु किश्वर से गुजारिश करता है कि वो अपने “विश्वसनीय” श्रोत से व्हाट्सएप अफवाह को फॉरवर्ड करने से पहले एक बार जरुर सोचें।

अनुवाद: Priyanka jha