सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव का एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है. इसमें अखिलेश यादव को ये कहते हुए सुना जा सकता है, “जिन्हें कानून व्यवस्था हाथ में लेनी है. कानून को नहीं मानना है वो समाजवादी पार्टी को वोट दें. जिन्हें गरीब पर अन्याय करना है वो समाजवादी पार्टी को वोट दें.” इस भाषण के बाद एक ग्राफ़िक दिखता है जिसमें लिखा है, “वही हवा हैं ~ वही सपा है दंगाइयों का हाथ अपराधियों का साथ”. ये वीडियो हाल में चल रहे यूपी विधानसभा के चुनाव के मद्देनज़र शेयर किया जा रहा है. फ़ेसबुक यूज़र सोमेश सिंह ने ये वीडियो पोस्ट किया. (पोस्ट का आर्काइव लिंक)

 

पगलान बा इहव🤣🤣

Posted by Somesh Singh on Friday, 18 February 2022

फ़ेसबुक पर और भी कई यूज़र्स ने ये वीडियो पोस्ट किया है.

This slideshow requires JavaScript.

ट्विटर पर भी ये वीडियो शेयर किया गया है.

This slideshow requires JavaScript.

फ़ैक्ट-चेक

यूट्यूब पर की-वर्ड्स सर्च करने पर ऑल्ट न्यूज़ को ABP गंगा की रिपोर्ट मिली. 16 फ़रवरी की इस रिपोर्ट में वायरल वीडियो का हिस्सा 1 मिनट 10 सेकंड के बाद से शुरू होता है. लेकिन वायरल वीडियो से अलग इस वीडियो में अखिलेश यादव कहते है, “जिन्हें कानून व्यवस्था हाथ में लेनी है. कानून को नहीं मानना है वो समाजवादी पार्टी को वोट न दें. जिन्हें गरीब पर अन्याय करना है वो समाजवादी पार्टी को वोट न दें.” ये वीडियो ओरैया में हुई सपा की एक जनसभा का है. लोगों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा था.

समाजवादी पार्टी ने भी अपने यूट्यूब चैनल से ओरैया में हुई सभा का पूरा वीडियो अपलोड किया था. इस वीडियो में आप अखिलेश यादव के संबंधित भाषण का हिस्सा 23 मिनट 53 सेकंड के बाद से देख सकते हैं.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आई पी सिंह ने ये वीडियो 17 फ़रवरी को ट्वीट किया था.

यानी, सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव के हालिया चुनावी भाषण का एडिट किया हुआ वीडियो शेयर किया गया. और ग़लत दावा किया गया उन्होंने कानून नहीं मानने वाले से समाजवादी पार्टी को वोट देने की अपील की.

असत्य
दावा:
अखिलेश यादव ने कहा कि कानून को नहीं मानना है वो समाजवादी पार्टी को वोट दें.

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है।

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें