प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी और ममता बनर्जी, दोनों हेलिकॉप्टर की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में पीछे से ‘चौकीदार चोर है’ के नारे सुने जा सकते हैं. 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के लिए इन नारों को कांग्रेस द्वारा प्रचारित किया गया था. फ़ेसबुक यूज़र मीना शर्मा ने ये वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि नरेंद्र मोदी ने अम्फ़ान तूफ़ान के बाद जब पश्चिम बंगाल का दौरा किया तो उसी के दौरान ये नारे लगे. उनके पोस्ट को आर्टिकल लिखे जाने तक 5,400 बार शेयर किया जा चुका है. पीएम मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गवर्नर के साथ हाल ही में साइक्लोन अम्फ़ान से तबाह हुए राज्य के उत्तर और दक्षिण हिस्सों के करीब 24 परगनों का हवाई निरीक्षण किया था.

फ़ेसबुक पोस्ट ‘Xpost’ द्वारा पोस्ट किये गए इस वीडियो को आर्टिकल लिखे जाने तक 1,600 बार शेयर किया गया है.

#ChowkidharChorHai : ke naare , Bengal daure ke dauraan.

Join Group => Xpost

Posted by Xpost on Friday, 22 May 2020

कुछ और यूज़र्स ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है. कांग्रेस सपोर्टर रिया डिसूज़ा ने इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए मीडिया द्वारा इस वीडियो को नहीं चलाए जाने की बात कही थी. रीट्वीट किये गए इस वीडियो को अब डिलीट कर दिया गया है.

फ़ैक्ट-चेक

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि वायरल वीडियो के मूल वर्ज़न को फ़ेसबुक पेज ‘आकाशवाणी संगबाद कोलकाता’ ने 22 मई को पोस्ट किया है. ये ऑल इंडिया रेडियो, कोलकाता की रीजनल न्यूज़ यूनिट है. इस पेज से शेयर किये गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो में कहीं पर भी ‘चौकीदार चोर है’ के नारे सुनाई नहीं दे रहे हैं. सोशल मीडिया में शेयर हो रहे वीडियो में इन नारों को एडिट कर डाला गया है.

প্রধানমন্ত্রীর বৈঠক

#আকাশবাণীসংবাদকলকাতা
বসিরহাটে আজ প্রধানমন্ত্রীর বৈঠক যথেষ্ট ফলপ্রসূ হয়েছে বলে মনে করা হচ্ছে। এদিনের বৈঠকে মুখ্যমন্ত্রী মমতা ব্যানার্জির উপস্থিতিতে প্রধানমন্ত্রী সুপার সাইক্লোনে বিধ্বস্ত পশ্চিমবঙ্গকে জরুরী ভিত্তিতে এক হাজার কোটি টাকা সাহায্যের কথা ঘোষণা করেন। এছাড়া ঝড়ে নিহতের পরিবার পিছু প্রধানমন্ত্রীর ত্রান তহবিল থেকে দু লক্ষ টাকা দেওয়ার কথা বলা হয়। বসিরহাট কলেজের প্রশাসনিক বৈঠক শেষে প্রধানমন্ত্রী কলকাতা বিমানবন্দর হয়ে ওড়িশার় উদ্দেশ্যে রওনা হয়ে যান। এ দিনের বৈঠকে মুখ্যমন্ত্রী ছাড়াও রাজ্যপাল জগদীপ ধনকার, কেন্দ্রীয় মন্ত্রী বাবুল সুপ্রিয় ও দেবশ্রী চৌধুরী, রাজ্যের মুখ্য সচিব রাজীব সিনহা সহ রাজ্য ও জেলা প্রশাসনের পদস্থ কর্তাব্যক্তিরা উপস্থিত ছিলেন।

Posted by Akashvani Sangbad Kolkata on Friday, 22 May 2020

ऊपर शेयर किये गए मूल वीडियो में ‘दीदी’ और ‘जय श्री राम’ के नारे सुनाई दे रहे हैं. ममता बनर्जी को ‘दीदी’ भी बोला जाता है.

इसके अलावा, वायरल वीडियो में एडिट कर डाला गया ऑडियो असल में अप्रैल 2019 में बेंगलुरू में हुई भाजपा रैली के एक वीडियो का है जहाँ कांग्रेस सपोर्टर्स ने ‘चौकीदार चौर है’ के नारे लगाए थे. इस ऑडियो को आप नीचे सुन सकते हैं.

इस तरह, हमने पाया कि प्रधानमंत्री मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया दौरे के वीडियो में ‘चौकीदार चोर है’ के नारों वाले ऑडियो क्लिप को एडिट कर शेयर किया गया.

ग़लत
दावा:
पीएम मोदी के हालिया पश्चिम बंगाल के दौरे में 'चौकीदार चोर है' के नारे लगे

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें