28 अक्टूबर को, समाचार एजेंसी ANI ने तेलंगाना के खम्मम में सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में आग लगी पटाखों की दुकानों का एक वीडियो ट्वीट किया था।
कुछ फेसबुक और ट्विटर उपयोगकर्ता ने इस वीडियो को तेलगु संदेश के साथ साझा किया –“ఈరోజు ఖమ్మం పట్టణం సర్దార్ వల్లభాయ్ పటేల్ స్టేడియం ఎస్.ఆర్.అండ్.బి.జి.ఎన్.ఆర్ కాలేజ్ ప్రాంగణంలో ఏర్పాటు చేసిన దీపావళి స్టాల్స్ నిప్పురవ్వలు చెలరేగి తగలబడి పోయినవి” (अनुवाद: आज, खम्मन शहर के सरदार वल्ल्भभाई पटेल स्टेडियम S.R & B.G.A.N.R कॉलेज एरिया में पटाखों की दुकान में अचानक से आग लग गई)। इस वीडियो को सबसे पहले साझा करने वालों में ट्विटर हैंडल भारत जॉनी हैं, जिन्होंने 27 अक्टूबर को ANI से पहले इस वीडियो को साझा किया था।
ఈరోజు ఖమ్మం పట్టణం సర్దార్ వల్లభాయ్ పటేల్ స్టేడియం ఎస్.ఆర్.అండ్.బి.జి.ఎన్.ఆర్ కాలేజ్ ప్రాంగణంలో ఏర్పాటు చేసిన దీపావళి స్టాల్స్ నిప్పురవ్వలు చెలరేగి తగలబడి పోయినవి.
Source:wa pic.twitter.com/1EzcgNPdsS— Bharat johnny (@Bharatjohnny_) October 27, 2019
तथ्य जांच
गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करने पर, ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि यह वीडियो तक़रीबन तीन साल पुराना है और महाराष्ट्र के औरंगाबाद की घटना से संबंधित है। यूट्यूब चैनल मैंगो न्यूज़ ने वीडियो को इस विवरण के साथ अपलोड किया है कि, “औरंगाबाद में एक ही समय में सभी पटाखों की दुकान में आग लग गई। दृश्यों में, यह देखा जा सकता है कि इसका कारण या तो प्रशाशन की लापरवाही है या तो शॉट सर्किट।” (अनुवाद)
ANI सहित मुख्यधारा के कई मीडिया संगठन ने 29 अक्टूबर, 2016 को इस घटना के बारे में खबर प्रकाशित की थी। हमने पाया कि इस समान खबर को यूके के Daily Mail ने भी प्रकाशित किया था। 2 नवंबर 2016 को प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि, “इस भयानक फुटेज में 200 दुकानों और स्टॉल में लगी आग को देखा जा सकता है। मध्य भारत के औरंगाबाद में हज़ारों पटाखों की आवाज को सुना जा सकता है।” (अनुवाद)
ANI ने अपनी त्रुटि के लिए माफ़ी मांगते हुए कहा, “आगे, यह वीडियो एक पुरानी घटना से संबंधित था, जिसे कल साझा किया था। अब हमने इसे वापस ले लिया है।”– अनुवाद। हालांकि, स्पष्टीकरण को भी बाद में डिलीट कर दिया गया।
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में करीब तीन साल पहले पटाखों की दुकान में लगी आग का वीडियो, सोशल मीडिया में तेलंगाना के खम्मन का बताकर साझा किया जा रहा है। ANI ने भी इस वीडियो को समान दावे से साझा किया था। हालांकि, ट्वीट और स्पष्टीकरण दोनों को बाद में डिलीट कर दिया गया।
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.
बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.