सोशल मीडिया पर एक फ़्लाईओवर की तस्वीर वायरल है. दावा है कि ये अहमदाबाद के वैष्णोदेवी फ़्लाईओवर की तस्वीर है. भाजपा से जुड़े प्रदीप दवे ने ये तस्वीर पर पोस्ट करते हुए यही दावा किया.
ट्विटर यूज़र कुलदीप संघवी ने भी इसी दावे के साथ ये तस्वीर ट्वीट की है.
Design Of Vaishnavdevi Circle Ahmedabad
આ છે વિકાસ
આ છે ગુજરાત
ગતિશીલ ગુજરાત
ધબકતું ગુજરાત
આપણું ગુજરાત
જયવંતુ ગુજરાત
કર્મશીલ ગુજરાત
ખમીરવંતુ ગુજરાત
જય જય ગરવી ગુજરાત
આ છે ગુજરાતનું વિકાસ મોડેલ pic.twitter.com/U1D4C4WXjl— Kuldip Sanghvi 🇮🇳 (@Kuldipsanghvi) August 12, 2021
अहमदाबाद के नगर पार्षद चेतन पटेल ने भी ये तस्वीर ट्वीट की है. फ़ेसबुक और ट्विटर पर ये तस्वीर इसी दावे के साथ पोस्ट की गई है.
गुजराती मीडिया वेबसाइट ‘आई एम गुजरात’ ने भी ये तस्वीर शेयर की.
फ़ैक्ट-चेक
सबसे पहले बात करते हैं अहमदाबाद के वैष्णोदेवी फ़्लाईओवर की. अहमदाबाद में वैष्णोदेवी सर्कल पर बने फ़्लाईओवर का उदघाटन गृह मंत्री अमित शाह ने 21 जून 2021 को किया था. द टाइम्स ऑफ इंडिया ने रिपोर्ट मेंवैष्णोदेवी फ़्लाईओवर की तस्वीर भी शेयर की है. इसे देखने से साफ़ मालूम हो जाता है कि वायरल हो रही तस्वीर वैष्णोदेवी फ़्लाईओवर की नहीं है. देश गुजरात ने भी वैष्णोदेवी फ़्लाईओवर की तस्वीर शेयर की है जोशेयर की गई तस्वीर से बिलकुल अलग है.
इसके अलावा, गुजरात के एक यूट्यूब चैनल ‘नमस्कार गुजरात स्पोर्ट्स’ ने वैष्णोदेवी फ़्लाईओवर की एरियल फुटेज शेयर की थी. इसमें भी फ़्लाईओवर का ढांचा वायरल तस्वीर से अलग दिखता है. यानी, वायरल हो रही तस्वीर वैष्णोदेवी फ़्लाईओवर की नहीं है. नीचे वीडियो का स्क्रीनशॉट दिया गया है जिसमें वैष्णोदेवी फ़्लाईओवर दिखता है.
अब बात करते हैं वायरल तस्वीर की. रिवर्स इमेज सर्च करने पर ऑल्ट न्यूज़ को कई आर्टिकल्स मिलें जिसमें ये तस्वीर शेयर की गई थी. साल 2012 के ऑटो न्यूज़ के आर्टिकल में ये तस्वीर शेयर की गई थी. आर्टिकल के मुताबिक, ये तस्वीर यूक्रेन के क्रीव शहर के शुलियाव्स्का मेट्रो स्टेशन के नवीनीकरण प्रोजेक्ट की है. इस प्रोजेक्ट का नाम 3 लेवल इंटरचेंज है. रिपोर्ट में लिखा था कि 2013 के बजट में इस प्रोजेक्ट पर फ़ैसला लिया जाएगा. आर्टिकल में प्रोजेक्ट डिज़ाइन का क्रेडिट विक्टर पेट्रुक को दिया गया है.
मिस्टो साइट के 2017 के आर्टिकल में प्रोजेक्ट डिज़ाइन बनाने वाले विक्टर पेट्रुक ने बताया था कि उनका 3 लेवल इंटरचेंज प्रोजेक्ट ऑफ़िशियल प्रोजेक्ट से किन कारणों की वजह से बेहतर है. मार्च 2019 की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि शुलियाव्स्का ब्रिज के नवीनीकरण का काम शुरू कर दिया गया था.
इसके आधार पर हमने विक्टर पेट्रुक के बारे में सर्च किया. हमने पाया कि विक्टर ने फ़ेसबुक पर कई बार इस डिज़ाइन को शेयर किया था. इसके अलावा, कुछ फ़ेसबुक ग्रुप्स में भी विक्टर ने इंटरचेंज प्रोजेक्ट की तस्वीरें शेयर की थीं. (लिंक 1, लिंक 2, लिंक 3, लिंक 4)
इन ग्रुप्स की टाइमलाइन चेक करने पर हमें इस प्रोजेक्ट से जुड़ा एक वीडियो भी मिला जिसमें प्रोजेक्ट की डिज़ाइन का ढांचा तैयार किया गया था. ये वायरल तस्वीर में दिखने वाले फ़्लाईओवर से मिलता है.
**Развязка Петрука в Алматы** (по-мотивам)
В 2017-18 годах проектно-инжиниринговая компания «Verus Engineering» (одна из ведущих проектных организаций в Республике Казахстан), вдохновлённая трёхуровневой развязкой Петрука, разработала проектно-сметную документацию на строительство транспортной развязки современного типа, состоящей из эстакады,тоннеля и распределительного кольца с дополнительными съездами на пересечении ул.Бухтарминская с Кульджинским трактом, согласно генерального плана г.Алматы, по заказу КГУ «Управление пассажирского транспорта и автомобильных дорог г.Алматы». Данная развязка обеспечит увеличение пропускной способности основных магистралей города, соединяющих Казахстан и Китай.
https://www.verusengineering.kz/proekty
Статический рендер развязки: https://www.verusengineering.kz/proekty?lightbox=dataItem-k9ie4f931
А уже 12 марта 2020 года Министерство индустрии и инфраструктурного развития Республики Казахстан обнародовало эскизы строящегося объекта стоимостью 20.2 млрд тенге. Проектом предусмотрено строительство транспортной развязки в трех уровнях с тоннельной частью в 570 метров по улице Бухтарминская, эстакадой протяженностью 783 метра по Кульжинскому тракту и рамповой частью на их пересечении для организации кольцевого движения.
https://www.gov.kz/memleket/entities/miid/press/news/details/novaya-razvyazka-na-kulzhinskom-trakte-budet-v-tri-urovnya?lang=ru
Завершение строительства согласно договору намечено на февраль 2022 года.
13/03/2020 появился огромный рендер развязки на сайте “Колеса”: https://kolesa.kz/content/news/razvyazku-na-aeroportovskom-koltse-v-almaty-sdelayut-tryohurovnevoj/
27/04/2020 Shokan Alkhabayev на своём канале выложил очень любопытный видеоролик: “Макет развязки на “аэропортовском кольце” в Алматы” https://youtu.be/7Uwr0cFGSEg
Место будущей 3-уровневой развязки на Google map: https://bit.ly/2Wng6Iu
Конечно, напрягает непроработанность пешеходных переходов, ну и реверсного движения на кольце испугались. А так: и туннель на месте, и эстакада, и развороты перед кольцом а не по кольцу.
Но если построят, то переделать в развязку Петрука – раз плюнуть, так что: “Правильной дорогой идёте, товарищи!” )
Posted by Владислав Давиденко on Tuesday, 12 May 2020
27 अक्टूबर 2020 के एक फ़ेसबुक पोस्ट में विक्टर ने इंटरचेंज प्रोजेक्ट की एक तस्वीर शेयर की थी.
कई वेबसाइट्स और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस तस्वीर को दुनिया के अलग-अलग शहरों का बताया है. जैसे नैरोबी, नाइजीरिया.
बूम लाइव ने भी इस तस्वीर के बारे में एक फ़ैक्ट-चेक आर्टिकल लिखा है.
लेकिन ये तस्वीर अहमदाबाद के वैष्णोदेवी फ़्लाईओवर की नहीं है, जैसा भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने दावा किया था. बल्कि ये तस्वीर यूक्रेन के शुलियाव्स्का मेट्रो स्टेशन के लिए बने एक प्रोजेक्ट की है.
उन्नाव में मस्जिद और मुसलमानों के घर गिराने की बात फ़र्ज़ी निकली, सिंचाई विभाग ने अतिक्रमण हटाया था :
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.
बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.