एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मूर्ति तोड़ी जा रही है. कहा जा रहा है कि केरला के मुसलमान भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को तलवारों से तोड़ रहे थे. इसे शेयर करने वाले पूछ रहे हैं कि ‘जय भीम और जय मीम का नारा लगाने वाले कहां हैं? (आर्काइव लिंक)

फ़ेसबुक पर कई लोगों ने ये वीडियो शेयर करते हुए यही दावा किया. ( लिंक 1, लिंक 2, लिंक 3, लिंक 4)

This slideshow requires JavaScript.

फ़ैक्ट-चेक

वीडियो के एक फ़्रेम का रिवर्स इमेज सर्च करने से अगस्त 2019 की कुछ रिपोर्ट्स मिलीं. इनमें बताया गया है कि ये वीडियो तमिलनाडु का है जहां 2 गुटों के बीच झड़प के बाद डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा तोड़ी गयी थी. 26 अगस्त 2019 को ‘द फ़्री प्रेस जर्नल‘ द्वारा अपलोड की गयी वीडियो रिपोर्ट में वायरल वीडियो के कुछ दृश्य दिखते हैं.

यानी, 2 साल पहले तमिलनाडु में हुई जातीय हिंसा का वीडियो केरला के मुसलमानों को निशाना साधते हुए शेयर किया जा रहा है.


ब्राज़ील का वीडियो श्रीनगर में आतंकवादी पकड़े जाने के ग़लत दावे के साथ शेयर, देखिये

ग़लत
दावा:
केरला के मुसलमान भीमराब अम्बेडकर की प्रतिमा तोड़ रहे

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें