PM मोदी का एक वीडियो कांग्रेस ने शेयर किया. ये वीडियो देख के ऐसा लगता है कि PM मोदी खाली फ़ील्ड को हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं. ये ट्वीट बाद में डिलीट कर लिया गया लेकिन इसका आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है.

ये वीडियो कांग्रेस सोशल मीडिया डिपार्टमेंट के रोहन गुप्ता और यूथ कांग्रेस के श्रीनिवास BV ने भी शेयर किया था जिसे बाद में डिलीट कर लिया गया.

This slideshow requires JavaScript.

फ़िल्म डायरेक्टर अविनाश दास ने ये वीडियो शेयर किया. इस ट्वीट को पत्रकार रणविजय सिंह ने भी शेयर किया.

कांग्रेस समर्थक हैंडल्स @SpiritOfCongress, सुवर्ना श्रेया, @fekubawa और रेशमा आलम ने भी ये वीडियो शेयर करते हुए इन दावों को बढ़ावा दिया. रेशमा आलम के ट्वीट को ऐक्टर कुब्रा सैत ने कोट ट्वीट किया. ये वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया जा रहा है. नीचे का पोस्ट ‘अनभक्त’ नाम के एक पेज ने किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Andh-Bhakt (@unbhakt)

ब्लर किया हुआ वीडियो

कांग्रेस और इसके मेम्बर्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो को ब्लर किया गया है साथ ही इसका ऑडियो भी म्यूट किया गया है. असली वीडियो BJP के हैंडल से 1 अप्रैल को शेयर किया गया था. इसे पश्चिम बंगाल के जयनगर की एक रैली में लिया गया था. इस वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि PM मोदी फ़ील्ड में दिख रही भीड़ को हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने भी ये वीडियो शेयर किया था.

यानी, कांग्रेस और इसके मेम्बर्स ने एक ब्लर और म्यूट किया हुआ वीडियो शेयर करते हुए ये दिखाने की कोशिश की कि PM मोदी खाली फ़ील्ड को अभिवादन कर रहे हैं.

ग़लत
दावा:
PM मोदी खाली फ़ील्ड को अभिवादन कर रहे हैं.

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें