कांग्रेस पार्टी का 3 दिवसीय सम्मेलन चिंतन शिविर 14 मई को उदयपुर में शुरू हुआ. ये आनेवाले विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए आयोजित किया गया था. 14 मई को ही कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने एक तस्वीर शेयर की. लोगों ने दावा किया गया कि कांग्रेस पार्टी ने टेंट की छत पर पाकिस्तानी झंडे के रंग लगाकर उन्हें बढ़ावा दिया और फ़र्श पर भगवा रंग का कालीन लगाकर भगवा का अपमान किया. 

RSS के मुखपत्र पांचजन्य के पत्रकार अंबुज भारद्वाज ने ये तस्वीर ऐसे ही दावे के साथ ट्वीट की. 

भाजपा दिल्ली की प्रवक्ता अनुजा कपूर ने अंबुज भारद्वाज के ट्वीट को कोट-ट्वीट किया. (आर्काइव्ड लिंक)

कई बीजेपी समर्थक फ़ेसबुक अकाउंट्स ने भी ऐसा दावा किया, जिसमें बीजेपी नेता वीरेंद्र पाल भी शामिल हैं.

भ्रामक तस्वीर

वायरल हो रही तस्वीर में कांग्रेस नेता राउंडटेबल पर बैठे नज़र आ रहे हैं. वो टेंट के नीचे बैठे हैं. वायरल तस्वीर में ऊपर हरा और सफेद, बैठने वाली जगह के बैकग्राउंड में सफेद और नीचे कालीन भगवा रंग दिख रहे हैं.

14 मई को कांग्रेस ने इस कॉन्क्लेव की कुछ तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर किए. एक ट्वीट में वायरल तस्वीर के अलावा तीन और तस्वीरें भी शामिल हैं. चौथी तस्वीर में टेंट की पूरी छत दिखती है जिसमें भारतीय झंडे के तीनों रंग शामिल हैं.

वायरल तस्वीर और कांग्रेस द्वारा ट्वीट की गई एक और तस्वीर में छत पर भारतीय झंडे के तीनों रंग दिखते हैं.

कुल मिलाकर, भाजपा के सदस्यों और समर्थकों ने ग़लत दावा किया कि कांग्रेस ने भगवा रंग (हिंदू धर्म का प्रतीक रंग) का अनादर किया और टेंट में पाकिस्तानी राष्ट्रीय झंडे के रंग का इस्तेमाल किया.

ग़लत
दावा:
कांग्रेस ने भगवा का अपमान करते हुए उसे नीचे बिछाया जबकि हरा और सफेद रंग उपर लगाया

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें