“फ्लोरिडा के तट से डोरियन तूफान का नज़ारा”-अनुवाद, इस ट्वीट के साथ एक वीडियो  Physics-astronomy.org (@OrgPhysics) के ट्विटर हैंडल से साझा किया गया है।

इस ट्वीट को कई लोगों ने रीट्वीट किया है, जिसमें पाकिस्तान के साइंस एंड टेक्नोलॉजी के मंत्री फवाद हुसैन भी शामिल हैं।

Screenshot_20190907-173341-697x1024

डिजिटल कलाकृति

प्रसारित वीडियो में डोरियन तूफान को नहीं दिखाया गया है लेकिन यह एक डिजिटल रूप से बनाई गई कलाकृति है। यूएस के फोटोग्राफर ब्रेंट शेवनॉर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो क्लिप को अपलोड किया था।

digital

AFP के साथ ईमेल में हुई बातचीत में, उन्होंने बताया कि यह वीडियो उनकी तस्वीर का एनिमेटेड संस्करण है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता TheGlitch ने बनाया था। शेवनॉर ने AFP को बताया,“हाँ, इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता TheGlitch वह व्यक्ति है जिसनें यह वीडियो बनाया है। मैंने इस कलाकृति को बनाने के लिए दो शटरस्टॉक तस्वीरों को एक साथ जोड़ा था। यूट्यूब पर मौजूद वीडियो मेरा ही है, जिसमें मैंने बताया है कि यह कलाकृति मैंने कैसे बनाई है”-अनुवाद।

इस कलाकृति को बनाने के लिए उन्होंने जिन दो तस्वीरें – 1 और 2 – को इक्क्ठा किया, उन्हें भी AFP से साझा किया था।

TheGlitch ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस एनीमेशन को अपलोड किया था, जिसके विवरण में लिखा है,“तूफान में भी शांति है विंसेंट वैन गॉग।। तस्वीर को @shavnore द्वारा लिया गया है और एनिमेटेड TheGlitch @theglitch.og द्वारा किया गया है”-अनुवाद।

डिजिटल रूप से बनायी गयी कलाकृति और एनीमेशन को सोशल मीडिया में फ्लोरिडा के तटों से डोरियन तूफान के रूप से साझा किया गया है।

असत्य
दावा:
फ्लोरिडा के तटों से डोरियन तूफान के दृश्य

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है।

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें