गुजरात युवा कांग्रेस ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का झंडा पकड़े विभिन्न पांच धर्मों के धर्मगुरुओं की एक तस्वीर इस संदेश के साथ ट्वीट की, “कांग्रेस ही देश को जोड़े रख सकती है हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सबके साथ कांग्रेस का हाथ |” इससे यह जताने का प्रयास किया गया था कि केवल कांग्रेस ही विभिन्न धार्मिक पहचान के लोगों को परस्पर एकजुट कर सकती है।

Youth Congres Gujarat

यह तस्वीर गुजरात युवा कांग्रेस के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी पोस्ट की गई थी।

फेसबुक पेज, 60 years of Congress ने भी 5 अप्रैल को यह तस्वीर इसी संदेश के साथ पोस्ट किया था।

 

फोटोशॉप तस्वीर

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि कांग्रेस का झंडा पकड़े धर्मगुरुओं की तस्वीर फोटोशॉप की हुई है। असली तस्वीर में, ये धार्मिक नेता भारतीय राष्ट्रीय ध्वज पकड़े थे, कांग्रेस का झंडा नहीं। इस तस्वीर को 2016 में अमृतसर के वाघा बॉर्डर पर खींचा किया गया था, जहाँ स्वामी दीपांकर, आचार्य लोकेश मुनि, सुशील गोस्वामी, डॉ. इमाम इलियासी और परमजीत सिंह चंडोक सहित कई अन्य संतों ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के साथ वाघा सीमा पर मार्च किया था।

पूर्व में यह तस्वीर समाजवादी पार्टी के झंडे के साथ फोटोशॉप की गई थी। स्वामी दीपांकर ने ट्विटर पर इसकी निंदा की थी।

ग़लत
दावा:
गुजरात युवा कांग्रेस ने ट्वीट की कॉंग्रेस का झंडा पकड़े धर्मगुरुओं की तस्वीर

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें