सोशल मीडिया यूज़र्स राहुल गांधी की एक तस्वीर शेयर कर रहे हैं जिसमें वो पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह समेत कुछ अन्य नेताओं के साथ बैठे हैं. उनके पीछे एक पेंटिंग लगी है. लोगों ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “काग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी के पीठ पीछे लगी फोटो मुगल शासक बाबर की है , अब आप समझे कॉन्ग्रेस राम मंदिर का विरोध क्यों करती थी.”
काग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी के पीठ पीछे
लगी फोटो मुगल शासक बाबर की है , अब आप समझे कॉन्ग्रेस राम मंदिर का विरोध क्यों करती थी !!! pic.twitter.com/Ek2n39kzGS— राष्ट्रवादी चंदन सिंह RSS (@singhch90) February 24, 2021
ट्विटर के साथ ही ये तस्वीर फ़ेसबुक पर भी वायरल है.

एडिटेड तस्वीर
ऑल्ट न्यूज़ ने रिवर्स इमेज सर्च किया और हमें राहुल गांधी की ये तस्वीर मिली. लेकिन इस असल तस्वीर में राहुल गांधी के पीछे किसी मुग़ल शासक की पेंटिंग नहीं, बल्कि महात्मा गांधी की तस्वीर है. राहुल गांधी की ये तस्वीर कई न्यूज़ रिपोर्ट्स में पब्लिश हुई थी. इन रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन भर रहे थे. 4 दिसम्बर, 2017 को पब्लिश हुई द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में उनके नामांकन पर पार्टी सदस्यों और समर्थकों की प्रतिक्रिया के बारे में बताया गया.

राहुल गांधी की 4 साल पुरानी तस्वीर वायरल है जिसमें उनके पीछे एक कथित मुग़ल शासक की पेंटिंग लगी दिखाई दे रही है. असल में वहां महात्मा गांधी की तस्वीर थी जिसे एडिट किया किया गया. ऑल्ट न्यूज़ ने 2018 में भी इस वायरल तस्वीर का फ़ैक्ट-चेक किया था.





