“महात्मा की ये हालात है, BJP ये आपकी विरासत है। इतिहास आपको गाली देगा” -इस संदेश को एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने एक वीडियो के साथ ट्वीट किया है, जिसमें दो व्यक्ति महात्मा गांधी की प्रतिमा को चप्पलों से मार रहे है। ट्वीट में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को इसके लिए ज़िम्मेद्दार मानकर उन पर इस हरकत के लिए आरोप लगाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के संदेश के साथ यह वीडियो, ख़बर बार नामक एक अकाउंट से भी ट्वीट किया गया है।

तथ्य-जांच

गूगल पर घटना से संबधित कीवर्ड के ज़रिये सर्च करने से, ऑल्ट न्यूज़ को पता चला कि यह घटना अगस्त 2015 में कनाडा में हुई थी। 17 अगस्त 2015 को बायसाइड जर्नल पर अपलोड किए गए एक वीडियो के साथ लिखे गए संदेश के मुताबिक – “दक्षिण एशियाई मूल के दो लोगों को महात्मा गांधी की प्रतिमा को उनके हाथों से और बाद में उनके जूते से मारते हुए दिखाया गया है। एक तीसरे व्यक्ति ने इस पूरी घटना को रिकॉर्ड किया है।”- (अनुवाद )

भारतीय मूल के दो लोगों को कनाडा के मैनिटोबा के एक शहर विन्निपेग में गांधी की प्रतिमा को थप्पड़ मारते देखा गया है। India.com के अनुसार, यह वीडियो 15 अगस्त 2015 को फेसबुक पर अपलोड किया गया था।

अंत में, भाजपा की हालिया चुनावी जीत के बाद, भारत में कुछ नागरिकों के शर्मनाक कृत्य के रूप में, कनाडा में हुई घटना का तीन साल पुराना वीडियो साझा किया गया।

ग़लत
दावा:
भाजपा की जीत के बाद गांधी की प्रतिमा को लोग थप्पड़ मर रहे है

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें