“राजस्थान बांदीकुई दौसा से बीजेपी प्रत्याशी रामकिशोर सैनी की जोरदार कुटाई” जो जनता परेशान होकर कुटाई करने पर उतर आई है जरा सोचिए वोटिंग वाले दिन क्या करने वाली है।”
इस संदेश के साथ सोशल मीडिया में एक समूह द्वारा कथित रूप से भाजपा प्रत्याशी रामकिशोर सैनी की पिटाई का यह वीडियो खूब फैल रहा है। फेसबुक यूजर शाहिद हुसैन ने यह वीडियो उपरोक्त संदेश के साथ शेयर किया है। यह पोस्ट 6500 से ज्यादा शेयर और 70,000 से अधिक बार देखा गया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उसी संदेश के साथ यह वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में, झगड़े और शोर-शराबे के बीच अचानक मारपीट शुरू हो जाती है जिसमें एक व्यक्ति को मौके पर इकट्ठे लोगों के समूह द्वारा गंभीर रूप से पीटा जाता है।
भाजपा उम्मीदवार नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता जिनकी कुछ दिन पहले मौत हो गई
इंडिया टुडे ने खबर दी थी कि वीडियो में पीटे गए व्यक्ति भाजपा उम्मीदवार रामकिशोर सैनी नहीं, बल्कि राजस्थान के दौसा जिले में बांदीकुई के कांग्रेस कार्यकर्ता रहे स्वर्गीय विश्वनाथ सैनी हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, विश्वनाथ सैनी का चार दिन पहले 26 नवंबर को निधन हो गया था। यह वीडियो, 2015 में होटल रावत पैलेस, दौसा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और विश्वनाथ सैनी के बीच हाथापाई का था।
इंडिया टुडे से बात करते हुए भाजपा प्रत्याशी रामकिशोर ने कहा था कि सोशल मीडिया में फैला दावा पूरी तरह झूठा है।
संदर्भ से बाहर के वीडियो को सोशल मीडिया में व्यापक रूप से प्रसारित करना अब आम अभ्यास बन गया है, जो हर चुनाव से पहले खुद को दोहराता है। पिछले साल दिसंबर में, छह साल पुराने एक वीडियो को इस दावे के साथ प्रसारित किया गया था कि सपा नेता कमाल अख्तर को यूपी पुलिस ने पीटा था। इस महीने की शुरुआत में, पूर्व भाजपा विधायक का एक पुराना वीडियो कांग्रेस विधायक के रूप में प्रसारित किया गया था।
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.
बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.