राजस्थान में 7 दिसंबर को चुनाव होने वाला है। अपेक्षा के अनुरूप सोशल मीडिया राजनीतिक प्रचार से गुंजायमान है। हिंदी न्यूज़ चैनल आज तक के एक कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा कार्यकर्ताओं से लोगों का ध्यान भटकाने का आग्रह किया है ताकि वे सड़कों, पानी और बिजली जैसे मुद्दों के बारे में न पूछें।

उपरोक्त वीडियो क्लिप में जिसे सूरजवाला ने स्वयं ट्विटर पर पोस्ट किया है, वह वसुंधरा राजे पर यह कहते हुए बरसते हैं, “जब वसुंधरा जी पार्टी कार्यकर्ताओं को इनडोर संबोधित कर रही थीं, उनकी (वीडियो) क्लिप आई है, आपके पास जरूर आएगी, वह कह रही हैं कि सबको इतना उलझा दो कि कोई यह नहीं कहे कि सड़कें क्यों नहीं बनीं, पानी क्यों नहीं है, नौकरी क्यों नहीं है, लोग पिट क्यों रहें हैं, किसान लाचार-परेशान क्यों है, इतना उलझा कर हम सबको भ्रमित कर लेंगे।”

सुरजेवाला जाहिर तौर पर 12-सेकंड की एक वीडियो क्लिप का जिक्र कर रहे थे जिसे सोशल मीडिया में प्रसारित किया गया है, जिसमें राजे को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “… लोगों को यह पूछने का समय नहीं मिलेगा कि नौकरी क्यों नहीं है, क्यों पानी उपलब्ध नहीं है, क्यों सड़कों का निर्माण नहीं किया गया है, क्योंकि वे अपनी निराशा में इतने फंस गए होंगे।”

उपर्युक्त ट्वीट संजीव धमतान का है, जिनका प्रोफ़ाइल वर्णन ‘टीम सुरजेवाला (युवा कांग्रेस)’ है। उनकी प्रोफाइल तस्वीर उन्हें सुरजेवाला के साथ दिखलाती है।

क्लिप किया हुआ वीडियो, संदर्भ से बाहर का भाषण लिया

सुरजवाला द्वारा संदर्भित वीडियो, जिसके अनुसार राजस्थान की सीएम, मतदाताओं को भटकाने के लिए, अपने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित कर रही हैं; एक बड़े वीडियो का क्लिप किया हुआ छोटा संस्करण है। वसुंधरा राजे ने वास्तव में ऐसा कहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के संदर्भ में। राजे ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गैर-मुद्दों को उठाकर लोगों की आंखों में धूल झोंका है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बात पर ध्यान दिलाया कि एक संपादित वीडियो क्लिप के आधार पर राजे को गलत तरीके से निशाना बनाया गया है। इस बीच, भाजपा ने राजे के शब्दों गलत तरीके से पेश करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा।

झूठी है कांग्रेस…

अभी तक तो कांग्रेस कार्यकर्ता ही झूठ बोल रहे थे। अब कांग्रेस के नेता सुरजेवाला भी झूठ बोल रहे हैं। कांग्रेस द्वारा फैलाया गया झूठ बेनकाब हो गया है। कमल पर बटन दबाकर जनता इस झूठ का मुंहतोड़ जवाब देगी।
#फर्जी_कांग्रेस

Posted by BJP Rajasthan on Thursday, 29 November 2018

उपरोक्त ट्वीट में उस वीडियो का लंबा संस्करण देखा जा सकता है, जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि राजे वास्तव में कांग्रेस पार्टी की आलोचना कर रही थीं। इसकी बजाए, उनके शब्दों को चुनिंदा रूप से भाषण से ऐसे क्लिप किया गया ताकि ऐसा लगे कि राजस्थान की सीएम, वोट देने से पहले लोगों का ध्यान हटाने के लिए अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित कर रही हैं।

केवल एक दिन पहले, बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का क्लिप किया हुआ एक वीडियो शेयर करते हुए उसी रणनीति का सहारा लिया था। उस वीडियो को इस तरह पेश किया गया था जिससे लगता था कि डॉ सिंह भाजपा शासित मप्र और छत्तीसगढ़ की सरकारों की प्रशंसा कर रहे हैं।

ग़लत

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें