अरे! ये क्या? राहुल जी, भाषण में ही सही, समय पर किसान क़र्ज़ माफ़ी न करने पर आखिरकार आपने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बदल ही दिए! क्या बात है? आप जैसे महान व्यक्ति ही ऐसे बड़े काम चुटकी में कर सकते है।
इन शब्दों को भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, इसके साथ उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की एक वीडियो क्लिप भी साझा की है। यह वीडियो क्लिप 13 सेकंड की।
अरे! ये क्या? राहुल जी, भाषण में ही सही, समय पर किसान क़र्ज़ माफ़ी न करने पर आखिरकार आपने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बदल ही दिए! क्या बात है?
आप जैसे महान व्यक्ति ही ऐसे बड़े काम चुटकी में कर सकते है। pic.twitter.com/ljKHbXHzaO
— Chowkidar Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 16, 2019
इस क्लिप में राहुल गांधी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि,“मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हुकुम सिंह खराड़े जी…” वीडियो के जरिये मज़ाक के रूप में यह दर्शाया गया है कि राहुल गांधी के अनुसार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल है (ना की कमल नाथ)। चौहान के इस ट्वीट को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा रिट्वीट किया गया था।
अपेक्षित रूप से, कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने फेसबुक पर अपनी टाइमलाइन पर भी इस वीडियो क्लिप को साझा किया है।
क्लिप वीडियो
राहुल गांधी का वीडियो, क्लिप (काट कर छोटा) किया गया है, जिसे चौहान ने ट्वीट और बाद में ईरानी द्वारा रीट्वीट किया गया है। 14 मई को राहुल गांधी नीमच, मध्य प्रदेश में रैली को सम्बोधित कर रहे थे। पूरे वीडियो को यूट्यूब पर कांग्रेस के ऑफिशल अकाउंट द्वारा अपलोड किया गया है जिसे नीचे देखा जा सकता है।
उपरोक्त वीडियो में सुना जा सकता है कि राहुल गांधी अपने भाषण को 00:07 मिनट पर यह कहते हुए शुरू करते है कि,“कमल नाथ जी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल जी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, हुकुम सिंह खराडे जी, पी सी शर्मा जी…”
राहुल गांधी ने कमल नाथ को पहले उनके नाम से और बाद में उनके पद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर संबोधित किया। ठीक इसी तरीके से उन्होंने भूपेश बघेल को भी संबोधित किया। वीडियो के वह भाग जिसमें उन्होंने कमल नाथ का नाम लिया था वह वायरल वीडियो से क्लिप कर हटाया गया है, जिससे यह दिखाया जा सके कि राहुल गांधी ने भूपेश बघेल को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर संबोधित किया।
इंडिया टुडे की गलत प्रस्तुति
इंडिया टुडे मीडिया संगठन द्वारा इस घटना को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम में बड़ी गड़बड़ी की है। उनकी वेबसाइट पर प्रकाशित किये गए एक लेख का शीर्षक है, “राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के नाम में की गड़बड़ी, ट्वीटर पर यह मुद्दा छाया रहा।” -(अनुवाद) चैनल ने इसके बारे में ट्वीट भी किया था जो बाद में डिलीट कर दिया गया।
News तक की गलत ख़बर
इंडिया टुडे की डिजिटल चैनल न्यूज़ तक ने, 15 मई को रिपोर्ट किया कि राहुल गांधी ने नीमच, मध्यप्रदेश की रैली में एक बड़ी गलती की है। उन्होंने वीडियो रिपोर्ट के साथ शीर्षक के तौर पर लिखा कि,“राहुल गांधी द्वारा नीमच के भाषण में भारी भूल”। पूरी रिपोर्ट इन्ही शब्दों के साथ की गई कि,“भूपेश बघेल को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री कहा गया” और “हुकुम सिंह खराडे को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री कहा गया”।
न्यूज़ तक के रिपोर्ट में भी उसी वीडियो को इस्तेमाल किया गया है जिसमें कमल नाथ के नाम को काट दिया गया है, जिससे यह दिखाया जा सके कि राहुल गांधी ने बोलने में गलती की है। हालांकि यह गलत है, जैसा कि ऊपर बताया गया है।
19 मई को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 8 लोकसभा सीट पर मतदान होना बाकी है। अपेक्षित तौर पर चुनाव से पूर्व राज्य से संबधित गलत जानकारियां अपने अंतिम चरण पर हावी है।
बाद में जब शिवराज सिंह चौहान को बताया गया कि उनके द्वारा ट्वीट किया गया वीडियो अधूरा है, तो उन्होंने पुराना ट्वीट बिना डिलीट किए लिखा कि “यह विडिओ एडिटिंग कर बनाया गया है।”
अभी मुझे किसी ने बताया कि ये विडिओ एडिटिंग कर बनाया गया है। प्रॉब्लम ये है कि राहुल जी इतना झूठ बोलते है कि पता ही नहीं चलता की वो कब क्या बोल रहे है। https://t.co/Bw8mlq6UP5
— Chowkidar Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 16, 2019
अनुवाद: किंजल परमार
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.
बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.