बुर्का पहने आदमी का पूर्व में फ़ैक्ट-चेक किया गया एक वीडियो अलग संदेश के साथ फिर जीवंत हो गया है। रेणुका जैन चौकीदार नामक एक ट्विटर यूज़र ने पुलिसकर्मियों के सामने बुर्का उतारते एक व्यक्ति का वीडियो ट्वीट किया है। ट्वीट करते हुए जैन ने यह संदेश दिया है, “मतदान में आयी एक सुन्दर महिला अब इस्लाम खतरे में नहीं है! कहां मर गये सेकुलर के तलवे चाटने वाले”।
मतदान में आयी एक सुन्दर महिला😜 अब इस्लाम खतरे में नहीं है! कहां मर गये सेकुलर के तलवे चाटने वाले pic.twitter.com/0s0TbJeSx0
— #RenukaJain Chowkidar 🇮🇳 (@RenukaJain6) April 28, 2019
इस वीडियो को पहली बार 25 अप्रैल को फेसबुक पेज, ‘द कानपुर‘ द्वारा इसी संदेश के साथ शेयर किया गया था।
मतदान में आयी एक सुन्दर महिला😜
Posted by The Kanpur on Thursday, April 25, 2019
यह वीडियो अब फेसबुक पर वायरल है। कई यूज़र इसे रेणुका जैन के ट्वीट वाले संदेश के साथ शेयर कर रहे हैं।
यही वीडियो, कुछ दिनों पहले, श्रीलंका में ईस्टर पर रविवार को हुए बम विस्फोटों के बाद भी वायरल हुआ था, जहां इसे पुलिस द्वारा एक मुस्लिम महिला के रूप में एक बौद्ध पुरुष के पकड़े जाने का गलत दावा किया जा रहा था।
फ़ैक्ट-चेक
यह वीडियो श्रीलंका का है और मूल रूप से एक श्रीलंकाई समाचार वेबसाइट, नेथ न्यूज़ (Neth News) द्वारा शेयर किया गया था। जब यह वीडियो श्रीलंका बम विस्फोट के बाद वायरल हुआ, तो ऑल्ट न्यूज़ ने विवरण के लिए एक स्थानीय पत्रकार के माध्यम से इस वेबसाइट से संपर्क किया। वेबसाइट के फेसबुक पेज ने तुरंत एक स्पष्टीकरण प्रकाशित किया जिसमें कहा गया था कि यह अगस्त 2018 का पुराना वीडियो था।
अगस्त 2018 में प्रकाशित नेथ न्यूज़ के एक लेख के अनुसार, बुर्का पहने हुए व्यक्ति को पुलिस ने श्रीलंका में कोलंबो के एक उपनगर वेलिकाडा से गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा एक टुक-टुक (रिक्शा) चालक से जानकारी के बाद उसे वेलिकडा प्लाज़ा में गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
एक सप्ताह के अंतराल में, रेणुका जैन द्वारा शेयर की गई गलत सूचना का यह तीसरा उदाहरण है। अन्य उदाहरणों को भी ऑल्ट न्यूज़ द्वारा खारिज किया गया था – 1, 2. रेणुका जैन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर फॉलो करते हैं।
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.
बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.