रेणुका जैन, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विट्टर पर फॉलो करते हैं, उनका एक ट्वीट न केवल ट्विटर, बल्कि फेसबुक पर भी व्यापक रूप से चल रहा है (आर्काइव्ड)। अपने ट्वीट में जैन ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी फोटोशूट के लिए एक ही बुज़ुर्ग महिला का इस्तेमाल किया था। उनके ट्वीट में लिखा है, “कांग्रेस उन्हें 5000 रुपये प्रति फोटोशूट देती है।”- (अनुवाद)

फेसबुक पेज, इंडिया अगेंस्ट अर्बन नक्सल्स, से जैन के ट्वीट के स्क्रीनशॉट को 9,600 से अधिक शेयर मिले। जैन के मूल ट्वीट के 1,300 रिट्वीट हुए हैं।

एक अन्य पेज, रिसर्जिंग हिंदूइज़्म, ने भी जैन के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसे 1,000 लाइक मिले।

ट्वीट के स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर भी चल रहे हैं। इस बारे में एक ट्विटर यूज़र द्वारा ध्यान दिलाया गया

तस्वीरों में से एक, भाजपा नेता के साथ

इन तस्वीरों में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और शशि थरूर आसानी से पहचाने जा सकते हैं। चौथी तस्वीर के नेता कांग्रेस पार्टी के सदस्य भी नहीं हैं। वह केरल भाजपा के महासचिव के सुरेंद्रन हैं। अनेकों ट्वीट के अनुसार, यह तस्वीर पथनामथित्ता में भाजपा के प्रचार अभियान का हिस्सा थी।

पूर्व में, ऑल्ट न्यूज़ ने इस भ्रामक सूचना को खारिज किया था, जब इसे प्रियंका गांधी की तस्वीर के बिना शेयर किया गया था, जो उनकी हालिया केरल यात्रा से उठाई गई थी।

एक ही महिला नहीं

चारों महिलाएं अपने बुढ़ापे और सफेद बालों के कारण एक जैसी लग सकती हैं। हालाँकि, गौर से देखने पर इनकी भौतिक विशेषताओं में स्पष्ट अंतर दिखता है। ऑल्ट न्यूज़ ने स्पष्ट रूप से देखने के लिए चारों महिलाओं की तस्वीरों को एक साथ रखा है। दूसरी महिला की तस्वीर भाजपा के के सुरेंद्रन के साथ और चौथी शशि थरूर के साथ थी। तीसरी बुजुर्ग महिला वही है जिसे राहुल गांधी को गले लगाते हुए देखा गया था। हमने आसानी से तस्वीरों में अंतर देखने के लिए उनकी एक अलग तस्वीर कांग्रेस द्वारा ट्वीट किए गए चित्रों में से ली है।

तीसरी महिला बाकी सबसे अलग दिखती हैं।

अन्य तीन महिलाओं में भी विशिष्ट शारीरिक विशेषताएं हैं। उदाहरण के लिए, बीच वाली महिला के अन्य दो की तुलना में अधिक काले बाल हैं, और पहली महिला के बाल अधिक चमकदार लगते हैं। एक और स्पष्ट अंतर इनकी दांतों में है। बीच में बुजुर्ग महिला के सामने के दांत काले दिखते हैं, तीसरी महिला के सामने के दांत उभरे हुए दिखाई पड़ते हैं। नाक का आकार भी अलग है।

इस प्रकार, चारों महिलाएं, एक नहीं हैं। इसके अलावा, उनमें से एक की तस्वीर केरल भाजपा के नेता के सुरेंद्रन के साथ है। इस भ्रामक सूचना का फिर से सामने आना, झूठे संदेश को आगे बढ़ाने के अनथक प्रयास का सुझाव देता है।

डोनेट करें!
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.

बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

About the Author

Pooja Chaudhuri is a senior editor at Alt News.