सोशल मीडिया पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की एक तस्वीर शेयर की जा रही है. तस्वीर में उनके साथ पगड़ी पहने कई लोग दिख रहे हैं. दावा है कि कनाडा में जस्टिन ट्रूडो किसानों के प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं. फ़ेसबुक पेज ‘K9media’ ने ये तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “कनाडा – #किसानों के धरनें पर कनाडा का प्रधानमंत्री” आर्टिकल लिखे जाने तक इस पोस्ट को 1,400 बार लाइक किया जा चुका है. (पोस्ट का आर्काइव लिंक)

कनाडा – #किसानों के धरनें पर कनाडा का प्रधानमंत्री

Posted by K9media on Thursday, 3 December 2020

ट्विटर पर ये तस्वीर काफ़ी शेयर की गई है.

फ़ेसबुक पर ये तस्वीर किसानों के प्रदर्शन की बताकर वायरल है.

फ़ैक्ट-चेक

आसान से गूगल रिवर्स इमेज सर्च से हमें ये तस्वीर नवंबर 2015 के हिंदुस्तान टाइम्स के एक आर्टिकल में मिली. हिंदुस्तान टाइम्स पंजाब ने भी 12 नवंबर 2015 को गुरुद्वारा दौरे की ये तस्वीरें ट्वीट की थीं. ट्वीट के मुताबिक, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो दिवाली के मौके पर राजधानी ओटावा स्थित एक गुरुद्वारा में गए थे.

रॉयटर्स ने भी 11 नवंबर 2015 को ये तस्वीर पब्लिश की थी.

इस तरह, नवंबर 2015 में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की गुरुद्वारा यात्रा की तस्वीर हाल के किसान प्रदर्शन से जोड़कर शेयर की गई.


फ़ेसबुक के फ़ैक्ट-चेकिंग में क्या हैं खामियां? देखें हमारे इस वीडियो में:

असत्य
दावा:
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टूडो कनाडा में किसान प्रदर्शन में शामिल हुए

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है।

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें